एफबी पर ठगों ने बनाईं सीबीसीआईडी के सब इंस्पेक्टर की फर्जी आईडी।नाम के साथ ही वर्दी वाला फोटो भी लगाया।सब इंस्पेक्टर ने लोगों को किया आगाह

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर (खबर धमाका)। हल्द्वानी सीबीसीआईडी दफ्तर में तैनात सब इंस्पेक्टर राजीव यादव की एफबी पर फर्जी आईडी बनाने का मामला समाने आया है। साइबर ठगों ने उनके नाम के साथ उनका वर्दी वाला फोटो भी लगाया है।
हल्द्वानी सीबीसीआईडी दफ्तर में तैनात सब इंस्पेक्टर राजीव यादव के मुताबिक शनिवार को उन्होंने जब अफनी एफबी आईडी खोली तो देखा की उसपर उनके नाम से वर्दी वाला फोटो लगी एक और आईडी बनी हुई है, जबकि उन्होंने कोई आईडी नहीं बनाई है। उन्होंने आशंका जताई की साइबर ठंड के नाम से बनाई गयी आईडी का ग़लत इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने इसको लेकर लोगों को आगाह करते हुए कहा कि यदि कोई उनके नाम से पैसे की मांग करें तो उसके झांसे में न आये। उन्होंने इसकी शिकायत साइबर शैल और अन्य सम्बंधित विभागों से भी कई है।

