उधमसिंह नगर

स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी,साहियका की मौत,कई घायल। काशीपुर के निजी स्कूल के बच्चे निकले थे टूर पर। यूपी के रामपुर क्षेत्र में हुआ हादसा

नरेन्द्र राठौर 
रुद्रपुर (खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर में काशीपुर के लोहियापुल स्थित एक ओंकार ग्लोबल अकादमी की तीन बसें बच्चों को लेकर मुरादाबाद टूर पर जा रहीं थी। दढ़ियाल-काशीपुर मार्ग पर नया गांव (रामपुर जिला उत्तर प्रदेश) के पास मोड़ पर एक बस का अचानक पट्टा टूटने से अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। हादसे में एक सहायिका ने मौके पर ही दम तोड दिया। बस पलटने से बच्चों में चीख पुकार मच गई। मौके पर राहगीर और आस पास के ग्रामीण व अन्य बसों में सवार स्कूल स्टाफ के कर्मचारी दौड़ पड़े। पलटी बस से बच्चों और स्कूल स्टाफ के कर्मचारियों को निकाला।
जानकारी के अनुसार बस में सवार स्कूल की आया बबली (21वर्ष) निवासी बरखेड़ी की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि कई बच्चों और एक महिला शिक्षिका के घायल होने की खबर लगी है। सूचना पर काशीपुर एसपी अभय सिंह सहित दढ़ियाल और उत्तराखंड की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल बच्चों को काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पांच घायल बच्चो की स्थिति खतरे से बाहर है। घायलों में टीचर रोमा शर्मा, गुरजोत कौर, मुहम्मद जुनैद, अवनीत कौर शामिल हैं।