उधमसिंह नगर

ऊधमसिंहनगर में बुल्डोजर की धमक से हिले अतिक्रमणकारी। सरकारी,तालब,नहर और वन विभाग की जमीनों खाली करने का चल रहा अभियान।जसपुर में तालाब की भूमि पर बने तीन-तीन मंजिला भवन ध्वस्त 

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर (खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर में सरकारी,वन विभाग, सिंचाई विभाग, तालाबों की भूमि पर काबिज लोगों के विरूद्ध कार्यवाही जारी। गुरुवार को पुलिस प्रशासन की टीम ने जसपुर व केलाखेड़ा क्षेत्र से हटाया अवैध निर्माण।

गुरुवार को क्षेत्राधिकारी काशीपुर, तहसीलदार जसपुर, प्रभारी निरीक्षक जसपुर की मौजूदगी में जेसीबी मशीन की मदद से थाना जसपुर के ग्राम राजपुर में ग्रामवासियों द्वारा तालाब की सरकारी भूमि, नालों पर किये गये अतिक्रमित स्थलों में तीन मंजिले आवासीय भवनो को ध्वस्त किया गया व अतिक्रमित तालाब की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया, 29 आवासीय भवनों को नोटिस जारी किये गये है जिन्हें ध्वस्त करने की कार्यवाही जारी है।

इसके अतिरिक्त केलाखेड़ा क्षेत्र में भी श्रीमान क्षेत्राधिकारी बाजपुर, तहसीलदार बाजपुर व अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत के साथ केलाखेड़ा में 02 अवैध मजारों, 05 मकानों व 45 दुकानों को ध्वस्त किया गया l