उत्तराखंड

गरीब किसान की बेटी तनु बनी उत्तराखंड टापर।उत्तराखंड बोर्ड में जसपुर का जलवा कायम। रामलाल विघा मंदिर इंटर कालेज के 18 छात्रों ने बनाई टापर सूची में जगह।2018 में भी विघालय की दिव्यांशी ने किया था उत्तराखंड टाप

विजय जोशी                                                                     जसपुर ऊधमसिंहनगर (खबर धमाका)। उत्तराखंड बोर्ड की जारी परीक्षा परिणाम में जसपुर के बच्चों ने धमाल मचा दिया है।  वरीयता सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रामलाल सिंह चौहान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जसपुर की छात्रा तनु चौहान ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तराखंड में प्रथम स्थान प्राप्त कर  जसपुर का नाम रोशन किया है । इससे पहले भी इसी विद्यालय की छात्रा  दिव्यांशी राज ने प्रदेश की मेरिट मे 98.4o प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तराखंड में प्रथम स्थान प्राप्त कर जसपुर का नाम रोशन किया था। तनु एक गरीब किसान परिवार की बेटी जा रही है। लेकिन उसने सभी को पछाड़ा कर साबित कर दिया है,की मेहनत करने वाले हर मुकाम हासिल कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में लगातार अग्रसर विद्यालय राम लाल सिंह चौहान इंटर कॉलेज महुआ डाबरा जसपुर के विद्यालय परिवार की निरंतर मेहनत और लगन के चलते आज प्रदेश में जसपुर क्षेत्र का नाम शिखर पर है। जो क्षेत्रवासियों के लिए गौरव की बात है। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य खड़क सिंह चौहान ,मनोज पाल एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों द्वारा तनु को बधाई देकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

उत्तराखंड बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में टापर की सूची में जगह बनाकर खुशी जताते रामलला विघा मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र 

गरीब किसान परिवार से टापर बनी तनु चौहान को बधाई देते लोग
 गुरुवार को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर नैनीताल द्वारा इंटरमीडिएट तथा हाई स्कूल का परीक्षा फल घोषित किया गया । रामलाल सिंह चौहान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जसपुर की इंटरमीडिएट की छात्रा तनु चौहान पुत्री अनिल कुमार निवासी ग्राम देवीपुरा ने उत्तराखंड में प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्तराखंड में जसपुर का नाम रोशन किया है तनु आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है तनु अपने  पिता की इकलौती संतान है । उसकी माता ग्रहणी है ।वह प्रतिदिन देवीपुरा गांव से साइकिल से 10 किलोमीटर की दूरी तय कर विद्यालय पढ़ने जाती थी। तनु ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता तथा गुरुजनों को दीया । इसके साथ साथ रामलाल सिंह चौहान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के 18 छात्र छात्राओं ने उत्तराखंड की मेरिट में स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट में प्रियांश चौहान ने 96% अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट में छठा स्थान ,महिमा ने प्रदेश की मेरिट में 95% अंक प्राप्त कर दसवां स्थान, पीयूष कुमार ने 93.8% अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट में 17 वां स्थान,  कनिका चौहान ने 93.8% अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट मे 17 वा स्थान, आकांक्षी चौहान ने 92 .8% अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट में 22 वा स्थान ,प्रांजल ने 93% अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट में 21 वा प्राप्त किया है। हाईस्कूल मैं लक्ष्य प्रताप 96 दशमलव 4% 13 वा स्थान, आयुष चौहान 96% 15 वा  स्थान , कुशाग्र कुमार 95.6% 17 वा स्थान, ऋषभ कुमार 95.6% 17 वा स्थान, चंचिल चौहान ने 95.2% अंक प्राप्त कर 19 वा  स्थान ,दीपिका सिंह ने 95.2% अंक प्राप्त कर 19वां स्थान, कशिश ने 95.2 अंक प्राप्त कर 19 वास्थान, आराध्या चौहान ने 95% अंक प्राप्त कर 20 वा स्थान, रितिक चौहान ने 94.8% अंक प्राप्त कर 21वां स्थान, रोहन प्रताप ने 94.4% अंक प्राप्त कर 23 वा स्थान, तुषार कुमार ने 94% अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट में 25 व स्थान प्राप्त किया है। सभी मेरिट में स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक मदन पाल सिंह ,अध्यक्ष डॉक्टर ए के गुप्ता, प्रधानाचार्य नरेश सिंह चौहान तथा क्षेत्रवासियों ने शुभाशीष देकर उज्जवल भविष्य की कामना की ।
फोटो, रामलाल सिंह चौहान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मैं प्रदेश की मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा तनु के साथ मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त 18 सभी छात्र छात्राएं प्रसन्न मुद्रा में।
फोटो ,प्रदेश की मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त कर जसपुर का नाम रोशन करने वाली तनु तथा उसके माता-पिता को  उनके घर पर सम्मानित करते प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खड़क सिंह चौहान ,मनोज पाल  आदि।