उधमसिंह नगर

गले का उपचार कराकर वापस लौटे विधायक शिव अरोरा।चहाने वालों ने मुलाकात कर किया स्वागत। विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया मंथन

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर (खबर धमाका)। अपने गले की दिक्कत को लेकर दिल्ली गए रुद्रपुर विधायक सीए शिव अरोरा उपचार के बाद वापस लौट आए हैं। रुद्रपुर पहुंचते ही विधायक का उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया, विधायक ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक उनकी समस्याएं भी सुनीं।

विधानसभा में लव जिहाद और लैंड जिहाद का मुद्दा उठाने के साथ विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख मुद्दों को लगातार उठाने वाले रुद्रपुर विधायक सीए शिव अरोरा पिछले एक सप्ताह से दिल्ली में थे। विधायक के मुताबिक उनके गले में कुछ दिक्कत होने की बजह से उन्हें दिल्ली जाना पड़ा था, लेकिन वह अब पूर्ण रूप से स्वास्थ्य है। उनके रुद्रपुर पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में पार्टी के लोगों ने विधायक कार्यलय पहुंचकर उनका हाल चाल जाना,तो गुलदस्ते के स्वागत भी किया। विधायक ने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी। पार्टी के लोगों ने उनके समाने सत्यापन मामले में हो रही मनमानी समेत कई मुद्दों को रखा।

विधायक ने साफ किया की विधानसभा क्षेत्र के लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, पार्षद सुशील कुमार यादव,शिव कुमार गंगवार, डीके गंगवार,जिला महामंत्री अमित नारंग, ललित बिष्ट समेत तमाम लोग मौजूद थे।