उधमसिंह नगर

जमीन बचाने के लिए देनी पड़े शहादत,तो पीछे नहीं हटेंगे, विर्क, अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में किसानों की पंचायत तहसीलदार के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन 

नरेन्द्र राठौर 

रुद्रपुर (खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा उधम सिंह नगर के आह्वान पर ग़ल्ला मंडी रुद्रपुर में ज़िले भर के संयुक्त किसान मोर्चा के घटक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर तत्काल अतिक्रमण ध्वस्तिकरण व नोटिस की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की।

रुद्रपुर गल्लामंडी में धरना देते किसान 

तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क ने कहा कि मज़ार से शुरू हुआ ध्वस्तीकरण मंदिर ,मकान ओर अब जान पर आ पहुँचा है। तीन कृषि कानूनों को वापस करवाने के लिए अगर इस देश का 700 किसान शहादत दे सकता है तो अपनी ज़मीन और मकान को बचाने के लिए कितनी शहादतें देनी पड़ी तो देंगे,लेकिन अपने पुरखों की विरासत को उजाड़ने नहीं देंगे। किसान यूनियन एकता उगरहां के प्रदेश अध्यक्ष बल्ली सिंह चीमा ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा जनपद के किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देगा। इसको लेक तहसील स्तर पर मीटिंग की जाएंगी। किसान सभा के जिला सचिव जगीर सिंह ने कहा कि सरकार दमन की नीति पर उतारू है और उसी का हिस्सा है कि सरकार अब किसानों के साथ मज़दूरों को भी निशाना बना रही है।अखिल भारतीय किसान महासभा के अध्यक्ष ललित मटियाली ने कहा कि सरकार उजड़े गए परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था करें। भूमि बचाओ समिति के अध्यक्ष जगतार सिंह बाजवा ने कहा एक मानक तैयार कर सरकार को एक कट ऑफ़ डेट घोषित करनी चाहिए और यदि उसके बाद भी अतिक्रमण होता है तो संबंधित अधिकारियों को दंडित किया जाए। कार्यक्रम में अध्यक्षता अवतार सिंह ने की।

ज्ञापन देते हुए चेतावनी दी है कि आगामी 18 तारीख़ को उत्तराखंड संयुक्त किसान मोर्चा की एक अहम बैठक रूद्रपुर नवीन ग़ल्ला मंडी में की जाएगी और आंदोलन की आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।इस अवसर पर प्रमुख रूप से ठाकुर जगदीश सिंह,बलविंदर सिंह, गुरनाम सिंह धारीवाल,गिलहोतरा,योगेन्द्र यादव चौधरी, सुरेंद्र सिंह, जसवीर सिंह उप्पल, लक्ष्मण सिंह चांदा, सद्दाम पाशा, जगदेव सिंह, हरपाल सिंह, कुलदीप सिंह, मनीष शर्मा आदि उपस्थित थे