दिनेशपुर में कार से 57कछुआ बरामद, तस्कर फरार। दिनेशपुर पुलिस लगातार कर रही प्रतिबंधित कछुआ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई।

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर के दिनेशपुर क्षेत्र में सक्रिय कछुआ तस्करों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। पिछले दिनों दिनेशपुर पुलिस ने अब तक सबसे विशाल कछुआ बरामद किया था,तो अब एक कार से 57कछुआ बरामद किए हैं। हालांकि की तस्कर पुलिस की घेराबंदी के बीच फरार होने में कामयाब रहा है।


दिनेशपुर थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय के मुताबिक गत दिवस एक कार में कछुआ तस्करी कर लाए जाने की सूचना मिली थी,जिसपर चैंकिंग अभियान शुरू किया।
चैंकिंग अभियान के दौरान स्वीफट कार श्मशान घाट रोड पर खड़ी करके चालक फरार हो गया। कार की तलाशी लेने पर कार की डिग्गी से 02 कट्टो में कुल 57 कछुए बरामद हुए। जिस पर उक्त फरार वाहन चालक विशाल सरकार पुत्र रमेश सरकार निवासी पाड़ा गांव शक्ति फार्म थाना सितारगंज जिला उधम सिंह नगर के विरुद्ध वन्य जीव अधिनियम पंजीकृत किया गया। बरामद स्विफ्ट कार संख्या UK-06 W 5777। फरार अभियुक्त की तलाश जारी है। गौरतलब है कि दिनेशपुर क्षेत्र में इससे पहले भी कछुआ तस्करी के कई मामले सामने आते रहे हैं। पुलिस की मुस्तैदी की बजह से तस्करों की गिरफ्तारी भी हुई है। पिछले दिनों तो एक विशाल कछुए के साथ एक तस्कर गिरफ्तार किया गया था। बताया जाता की दिनेशपुर क्षेत्र में रहने वाले बंगाली समुदाय के लोग इसके मीट का सेवन करते हैं, बताया जाता है कछुआ का मीट कई बीमारियों से पीड़ित लोगों को फायदा पहुंचाने के काम भी करता है। इसी बजह से प्रतिबंधित होने के बाद भी तस्कर इसको चोरी छिपे दिनेशपुर क्षेत्र में सप्लाई कर रहे हैं।
पुलिस टीम
1- 30 नि० नवीन सुवाल
2. का प्रदीप कुमार
3- कानि श्याम सुन्दर बिष्ट
