Latest:
उधमसिंह नगर

दोहरे हत्याकांड में घायल का भाजपा प्रदेशमंत्री विकास शर्मा ने एसएसपी के साथ जाना हाल।बोले घायल और पीड़ित परिवार की होगी पूरी मदद।

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर (खबर धमाका)। शहर में हुए दोहरे हत्याकांड में घायल महिला का भाजपा प्रदेशमंत्री विकास शर्मा और एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने अस्पताल पहुंचकर हाल जाना। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सा गौरव अग्रवाल की भी तारीफ की। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने घायल महिला को आरोपी पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है।

अस्पताल पहुंचे भाजपा प्रदेशमंत्री विकास शर्मा ने कहा कि उन्हें सुबह ही घटना की जानकारी मिली थी, इसके बाद उन्होंने गियर महिला गौरी को कृष्णा अस्पताल भिजवा कर बरिष्ट चिकित्सा गौरव अग्रवाल से मानवता के नाते महिला का तत्काल ईलाज करने की मांग थी। चिकित्सा गौरव ने विना देर किए महिला का ईलाज शुरू करके उसकी जान बचाई है। उन्होंने चिकित्स गौरव की काफी तारीफ करते हुए कहा यह सच्ची मानवता है।

उन्होंने घायल महिला को भी हर संभव मदद का भरोसा दिया।