बड़ी खबर,ऊधमसिंहनगर में 133 हिस्ट्रीशीटरों की हुई परेड। कप्तान के निर्देश पर विभिन्न थानों क्षेत्रों में कराई गई परेड। परेड यशामिल न होने वाले हिस्ट्रीशीटर की तलाश में जुटी पुलिस।

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर (खबर धमाका)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर डाक्टर मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में अपराधिक घटनाओं की प्रभावी रोकथाम हेतु सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत हिस्ट्रीशीटर परेड की करवाई गई ।

ऊधमसिंहनगर के विभिन्न थानों में हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराती पुलिस जसपुर पुलिस द्वारा 08 , कुंडा पुलिस द्वारा 02, काशीपुर पुलिस द्वारा 26, आईटीआई पुलिस द्वारा 03, बाजपुर पुलिस द्वारा 07, केलाखेड़ा पुलिस द्वारा 09, गदरपुर पुलिस द्वारा 17, पंतनगर पुलिस द्वारा 06, रुद्रपुर पुलिस में 14, किच्छा पुलिस द्वारा 12, पुलभट्टा पुलिस द्वारा 03, सितारगंज पुलिस द्वारा 06, नानकमत्ता पुलिस द्वारा 16, खटीमा पुलिस द्वारा 07, झनकईया पुलिस द्वारा 03 व दिनेशपुर पुलिस द्वारा 03 हिस्ट्रीशीरों को थाने में बुलाकर परेड कराई गई व 01 हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया गया।
आपको बता की जिले के कई हिस्ट्रीशीटर के काफी समय से गयाब होने की खबरें समाने आ रही थी। ऐसे हिस्ट्रीशीटर कहां है,और गयाब हिस्ट्रीशीटर में कौन कौन शामिल हैं।इसी लिहाज से पुलिस ने उनकी परेड कराकर गिरफ्तार की है। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया की जो हिस्ट्रीशीटर आज परेड में शामिल नहीं हुए हैं, उन्हें कल भी अपने थानाक्षेत्र में जाने का समय दिया जाएगा। इसके बाद भी थाने न पहुंचने वाले हिस्ट्रीशीटरों की तलाश की जायेगी।
