उधमसिंह नगर

मेयर साहब,इस गंदगी में कैसे दीपावली मनायेंगे लोग। रुद्रपुर महानगर का बुरा हाल, रम्पुरा में कूड़े के साथ ही सडक वह रहा गंदा पानी। भाजपा पार्षद और उसके पति ने मेयर पर साधा निशाना

नरेन्द्र राठौर 

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का साफ और स्वच्छ भारत का सपना रुद्रपुर में दम तोड रहा है। शहर घर घर कूड़ा उठाने की व्यवस्था दम तोड चुकी है,तो जगह जगह पड़े कूड़े के ढेरों से उठ रही बदबू लोगों का जीना मुहाल कर रह रही। शनिवार को शोसल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई। जिसमें लिखा हुआ था की साहब इस गंदगी में हम लोग कैसे दीपावली मनायेंगे। वीडियो की पड़ताल करने पर पता चला की यह वीडियो शनिवार की सुबह करीब 11 बजे की शहर के वार्ड नंबर 23 रम्पुरा के शिव चौरासी घंटा मंदिर की है। वीडियो में सड़क पर कूड़े का ढेर व सड़क पर पानी बहता साफ नजर आ रहा।
https://youtu.be/6_gcBILon0o
क्षेत्र की भाजपा पार्षद गीता कोहली का कहना की वार्ड में साफई व्यवस्था को लेकर लगातार मेयर रामपाल सिंह को अवगत कराया जा रहा है, लेकिन मेयर उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेते हैं।

इधर भाजपा नेता धर्म सिंह कोली ने मेयर पर भाजपा शासित वार्डों की उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा की गंदगी से शहर के लोग परेशान हैं। जिन क्षेत्रों में भाजपा के पार्षद हैं,वह पर विकास और सफाई दोनों में कटौती की जा रही है,वहीं विपक्ष के लोगों को खुश करने के लिए काम हो रहा है। उन्होंने कहा की दीपावली के त्योहार पर भी लोग गंदगी से परेशान है

error: Content is protected !!