उत्तराखंड

मोदी सरकार में हुआ महिलाओं को सशक्त बनाने का काम, वाजपेई। भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ने ऊधमसिंहनगर महिलाओं के साथ किया संवाद। बोली महिलाएं जागरूक होने से मजबूत होगी भाजपा।

नरेन्द्र राठौर 

रुद्रपुर नगर निगम में पत्रकारों के सवालों का जबाव देती भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य उषा वाजपेई 

भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारणी की सदस्य उपा वाजपेई ने कहाँ की मोदी सरकार में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पूरे मनोयोग से काम किया गया। जिसका लाभ भी महिलाओं को मिला है। पिछले नौ वर्ष में महिलाए सशक्त हुई है, उन्होंने सरकार की योजनाओं का लाभ और सुरक्षा भी मिली है।

 

 

अपने दो दिवसीय भ्रमण पर आयी श्रीमती वाजपेई यह वात शनिवार शहर के नगर निगम सभागार में पत्रकारों से कही। उन्होने कहाँ की शुक्रवार को जनपद में पहुंचकर उन्होंने प्रभावशाली महिलाओं, एनजीओं की महिलाओं, छात्रों और संगठन की महिलाओं के साथ करीव 14 जगहों पर संवाद किया है। संवाद के दौरान सभी से मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ लेने और लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक करने का आहवान किया है। उन्होने कहा की केंद्र में मोदी सरकार वाद सवका साथ सवका विकास के साथ आगे वढ रही है, जिसमें महिलाए भी शामिल है। मोदी सरकार ने महिलाओं को हर तरह से सशक्त बनाने का काम हुआ है, जिसके परिणाम में देखने को मिल रहे है। आज महिलाएं शिक्षित होने के साथ रोजगार, उद्योग भी चला रही है। नौकरियों में भी महिलाए अपना जलवा दिखा रही है। उन्होंने बताया की वह अब तक देश 24 राज्यो के दौरा कर चुकी है। हर जहग उन्होंने वह्य की महिलाओं को आगे वढने और जहाँ महिलाए कमजोर है उन्हे सशक्त बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहाँ की आज पूरे देश में महिलाए कही भी पीछे नहीं है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर उनसे पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहाँ की यह सही बात है की पूरे देश भाजपा 2024 के चुनाव की तैयारियों को लेकर जनता के बीच जा रही है, लेकिन वह सिर्फ महिलाओं में विश्वास जगाने का काम कर रही है। महिलाओं में विश्वास जगेगा तो वह स्वयं अपना फैसला ले लेगी। चुनाव के दौरान उन्हे जगाने की जरूरत नहीं पढेगी।

इस दैरान महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष विमला मंडेला, जिला कार्यकारणी सदस्य धनसरा शर्मा, कुमाउ सह संयोजकशैली फुटेला, मनीषा राय आदि मौजूद थी।