यूपी का गैंगस्टर चोरी की मोबाईलों के साथ गिरफ्तार। 11 मोबाइल व बैट्री बरामद

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर के काशीपुर क्षेत्र में कुंडा थाना पुलिस ने अलग अलग स्थानों से चोरी किए गए 11 मोबाइल व एक बैटरी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है।
एसपी अभय प्रताप सिंह व सीओ वंदना वर्मा ने कुंडा क्षेत्र में हुई चोरियों का खुलासा करते हुए बताया कि विगत 23 मई को सर वाला थाना कुंडा निवासी मोहम्मद असलम अली मोहम्मद ने कुंडा थाने में घर के बाहर खड़े ई रिक्शा की बैटरी चोरी के मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। वहीं, 24 मई को ग्राम मिश्रर वाला निवासी नाजिम पुत्र जामिन हसन ने घर के अंदर से दो मोबाइल चोरी करने के मामले में केस दर्ज कराया था। दोनों चोरियों का आज एसपी अभय प्रताप सिंह व सीओ वंदना वर्मा ने खुलासा कर दिया है। एसपी ने बताया कि चोरी का खुलासा के लिए कुंडा थाना अध्यक्ष दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया। साथ ही पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इस दौरान सीसीटीवी में एक संदिग्ध व्यक्ति को क्षेत्र में घूमते हुए देखा गया। जिसको मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राशिद पुत्र बिंदु शाह स्थाई निवासी कस्बा थाना रेहान जिला बिजनौर बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अलग-अलग स्थानों से चोरी किए गए 11 मोबाइल तथा एक बैटरी बरामद की है। बरामद मोबाइल फोनों की कीमत करीब 250000 रुपये बताई जा रही है। एसपी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म का चोर है तथा इसमें का नशा करता है। नशा के लिए वह रात में दबे पांव घरों में घुसकर सोए लोगों के बीच से बड़ी चालाकी से मोबाइल फोन, नकदी व अन्य सामान चोरी कर लेता है। वह चोरी किए गए सामान को अफजलगढ़ धामपुर उत्तर प्रदेश में जाकर सस्ते दामों में बेच देता है। आरोपी के खिलाफ थाना रेहड़ जिला बिजनौर के अलावा थाना जसपुर मैं चोरी, शस्त्र अधिनियम तथा शराब के अभियोग पंजीकृत हैं। साथ ही आरोपी थाना रेहड़ जिला बिजनौर का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस आरोपी का अपराधिक इतिहास खंगाल रही है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया है। पुलिस टीम में कुंडा थानाध्यक्ष दिनेश सिंह फर्त्याल, एसआई मनोहर चंद, कांस्टेबल त्रिलोक सिंह, कैलाश काला, चंद्रशेखर भट्ट, संजय कुमार, एसपीओ मोहम्मद फैजान तथा एसओजी टीम में कांस्टेबल कैलाश तोमक्याल, दीपक कठित शामिल रहे।
