राहुल गांधी चुनाव जीतने के लिए देश को कर रहे बदनाम, दुष्यंत। रुद्रपुर पंहुचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने राहुल गांधी पर साधा निशाना।भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा के आवास पर हुआ स्वागत

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका)। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल के ब्रिटेन और अमेरिका में दिए गए वयानो पर जमकर हमला बोला गया। उन्होंने कहा की राहुल चुनाव जीतने के लिए देश की छवि विदेशों में बदनाम कर रहे हैं, जबकि हकीकत यह की आज पीएम मोदी की विकास, सुरक्षा और सब का साथ सबका विकास नीति का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है।

रुद्रपुर में भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा के आवास पर उन्होंने उड़ीसा में हुए ट्रेन हादसे की घटना पर दुख जताते हुए मृतकों की आत्मा की शांति की कामना की। उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जबाव देते हुए कहा की देश के विकास में विपक्ष को रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए, लेकिन राहुल गांधी विदेशों में जाकर भारत की छबी धूमिल करने का काम कर रहे। राहुल का ब्रिटेन और अमेरिका में दिया गया बयान सिर्फ चुनाव जीतने के लिए जनता को गुमराह करने वाला वयान है। जिसे भारत ही नहीं पूरी दुनिया समझ रही है। उन्होंने कहा की पीएम नरेन्द्र मोदी की नीतियों का पूरे विश्व में डंका बज रहा है।हर देश में उनका स्वागत है रहा,हर देश चाहता की मोदी उनके देश में आये। पिछले 09 वर्षों में भारत का मान और नाम पूरे विश्व में बढ़ा है,यह केवल मोदी की नीतियों की बजह से ही सम्भव हो पाया। कांग्रेस शासन काल में भारत से दूसरे देशों के लोग दूर भगाते थे, दुनिया में भारत की पहचान पिछड़े,गरीब, अशिक्षित देशों में होती थी, लेकिन आज भारत की पहचान विकासशील, ताकतवर, शिक्षित देशों में रही है। उन्होंने कहा कांग्रेस नेता राहुल गांधी जिसे जनता नकार चुकी है। वह अब विदेशों में जाकर तत्वहीन वयानो का प्रपोगंडा चला रहे हैं। लेकिन देश की जनता सब जानती है। उन्हें जनता 2024 के चुनावों में जबाब देगी।

रुद्रपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम
इस दौरान विधायक शिव अरोरा, जिलाध्यक्ष कमल , भीमताल के विधायक राम सिंह कोंडा,अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष मुकेश, मेयर रामपाल,केके दास, वेद ठुकराल, हिमांशु शुक्ला, धीरेंद्र मिश्रा,विधान राय, विनय विश्वास, रजनी रावत, शैलेंद्र रावत, डॉ शाह खान राजशाही, रॉबिन विश्वास, कार्यकर्ता उपस्थित थे सभा का संचालन जिला महामंत्री अमित नारंग ने किया।
