उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में मेयर की हिटलर शाही!लोगों ने फूंका पुतला।अधूरे रोड पर डिबाइडर बनने का दिया आदेश।दर्जनों लोग घरों में हो जायेंगे कैद।

नरेन्द्र राठौर                                                              रुद्रपुर। रुद्रपुर के मेयर रामपाल पर ट्रांजिट कैंप के लोगों ने हिटलरशाही का आरोप लगाते हुए पुतल दहन कर जमकर नारेबाजी की।

बताए जाता की लोगों के गुस्से के पीछे जो बजह वह भी काफी जायज थी। लोगों का कहना था टांजिट कैंप में मुख्य रोड का कार्य निर्माणाधीन है। ट्रांजिट कैंप थाने के आगे सड़क किनारे कुछ लोगों को जमीन अलर्ट हो रखी है, जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। जिससे आधे हिस्से में ही सड़क का निर्माण हुआ है, बताया की मेयर के आदेश पर आधी अधूरी सड़क के किनारे डिबाइडर का निर्माण शुरू कर दिया गया। लोगों का कहना था की डिबाइडर पांच फिट ऊंचा बनने से उनका रास्ता बंद हो जायेगा। इस मामले पीड़ित लोगों ने मेयर रामपाल और एमएनए से मुलाकात करने की भी कोशिश की, लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो पायी। लोगों ने चेतावनी दी की डिबाइडर किसी भी हाल में नहीं बनने दिया जायेगा।

मेयर रामपाल का पुतला दहन करते रोषित लोग, घरों के आगे निर्माणाधीन डिबाइडर 

इस दौरान कांग्रेस पार्षद मोनू निषाद,माधव,रोशन, रोबिन राय, रामकुमार मिस्त्री,शिव सिंह,बांगा विश्वास,कोमल सिंह आदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!