उत्तराखंड

सुनो सुनो सुनो, उत्तराखंड पुलिस ने यूपी में नटबरलाल महिला के घर बजाई डुगडुगी। पढ़ें किस बढ़े मामले में फरार है महिला

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर के थाना ट्रांजिट कैंप में बेरोजगार युवक को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम 21.29 लाख की ठगी करने वाली यूपी की महिला के घर की कुर्की होगी। लंबे समय से फरार महिला के घर पर पुलिस ने डुगडुगी बजाने के बाद इसका नोटिस चस्पा कर दिया। ठगी के मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।

 

थानाध्यक्ष निरीक्षक सुन्दरम शर्मा के मुताबिक तीनपानी डाम फुलसुंगा निवासी श्रीपाल पुत्र बनबारी लाल ने कोर्ट के माध्यम से 28 जून 2022 को सर्वेश यादव,सालू शर्मा व श्याम मोहन के नाम फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 21.29 लाख की ठगी और नौकरी न लगने पर पैसा मांगने पर धमकी देने का केस दर्ज कराया था। मुकदमे के बाद पुलिस ने सर्वेश यादव को लखनऊ स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया था, उसके पास से सरकारी स्टीकर लगी कार, सरकारी मोहर व अन्य दस्तावेज बरामद हुए थे।

यूपी में फरार महिला के घर कुर्की वारंट चस्पा करती ट्रांजिट कैंप पुलिस 

इधर सालू शर्मा अभी तक फरार चल रही थी, कोर्ट से उसके खिलाफ वारंट भी जारी हुआ, लेकिन उसने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया। रविवार को पुलिस शालू वर्मा पत्नी सर्वेश यादव निवासी ग्राम उधौली थाना सफदरगंज जिला बाराबंकी उत्तर प्रदेश के घर कोर्ट से जारी हुआ कुर्की वारंट की डुगडुगी बजाकर वारंट चस्पा कर दिया। यदि आरोपित महिला ने शीघ्र ने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया तो कुर्की की कार्यवाही की जायेगी।