06 की मौत,300 घायल।सैकड़ों वाहन भी फूंके, दंगाइयों की तलाश में जुटी पुलिस।सुनियोजित थी पूरी घटना,खुफिया तंत्र की नाकामी

नरेन्द्र राठौर। रुद्रपुर (खबर धमाका)। हल्द्वानी के बनभूलपुरा में गुरुवार को हुई पथराव आगजनी और फायरिंग की घटना में जमकर तांडव हुए हैं। घटना में अब तक 06 लोगों की मौत कई खबर है,तो 300 के करीब लोग घायल हुए हैं। दंगाइयों ने सैकड़ों वाहन भी फूक दिया है। डीएम और एसएसपी ने पूरी घटना को सुनियोजित बताया है। पुलिस दंगाइयों की तलाश में जुटी है।


गुरुवार को कुमाऊं के द्वारा हल्द्वानी में हुई घटना के बाद हर कोई हैरान हैं,तो प्रशासन की तैयारियों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
बताया जा रहा कि गुरुवार को करीब चार बजे पुलिस और प्रशासन की टीम अवैध धर्मिक स्थल को ध्वस्त करने पहुंची थी, जिसके बाद लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया, देखते ही देखते पथराव, पैट्रोल बम की वर्षा शुरू हो गई, जिसके बाद पुलिस मौके से भाग खड़ी हुई।जो अधिकारी, पुलिस कर्मी बचे तो उन्हें दंगाइयों ने जमकर पीटा। वाहनों को आग लगा दी। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने छिपकर जान बचाई।
फायरिंग और पथराव की घटना में अब तक आधा दर्जन लोगों की मौत कई खबर है।
इधर घटना के बाद डीएम नैनीताल वंदना और एसएसपी प्रलाहद सिंह मीणा ने कहा कि उनकी तैयारी पूरी थी, लेकिन दंगाइयों ने सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया था।
इधर सवाल उठ रहे कि खुफिया विभाग को इसकी भनक क्यों नहीं लगी। हल्द्वानी घटना में खुफिया विभाग पूरी फेल साबित हुआ है। बताया जा रहा कि पिछले काफी दिनों से धार्मिक स्थल तोड़ने की तैयारी कर रहे प्रशासन का विरोध करने की रणनीति दंगाइयों ने पहले ही तैयार कर ली थी,इसी की पथर एकत्र किए गए थे,तो पैट्रोल बम भी बनाए गए थे, लेकिन पुलिस के सूत्र और खुफिया विभाग को इसकी भनक नहीं लगी सकी
