उधमसिंह नगर

धान की रोपाई कर रहे श्रमिक का सांप ने डसा,मौत। बरेली से किच्छा क्षेत्र आया मजदूरी करने 

नरेन्द्र राठौर 

रुद्रपुर(खबर धमाका)‌। ऊधमसिंहनगर के किच्छा क्षेत्र सांप के काटने से श्रमिक की मौत हो गई। श्रमिक एक खेत में धान रोप रहा था। श्रमिक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बताया जाता की बरेली के गांव सेंडा देवरनिया निवासी शिशुपाल (25) खेतिहर मजदूर था। वह 15 जून को गांव राघव नगर किच्छा में एक खेत स्वामी के खेत में धान रोपने के लिए अपने कुछ साथियों के साथ आया था। बुधवार सुबह वह धान रोप रहा था, इसी दौरान खेत की मेड़ के नजदीक सांप ने उसे काट लिया, जिससे वह अचेत हो गया। आनन-फानन साथी श्रमिक उसे लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

किच्छा एसएचओ धीरेंद्र कुमार के अनुसार श्रमिकों ने बताया कि शिशुपाल के पिता के काफी समय पहले मृत्यु हो चुकी है और मां दिव्यांग है।