उधमसिंह नगर

ऊधमसिंहनगर में आधा दर्जन नगर पंचायतों में अध्यक्ष घोषित। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु ने जारी की सूची

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर(खबर धमाका)। कांग्रेस जिलाध्यक्ष  हिमांशु गाबा ने निकट भविष्य में होने वाले निकाय एवं लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने सक्रियता बढ़ा दी है। इसी के तहत जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने जिले में छह नगर पंचायत क्षेत्रों में पार्टी के अध्यक्षों की सूची जारी की है। जिलाध्क्ष गावा ने नगर पंचायत महुआ डाबरा में वीरेन्द्र साहनी, महुआखेड़ा गंज में दिनेश कुमार, किलाखेड़ा में तौफीक अहमद, दिनेशपुर में नारायण हालदार, गूलरभोज में किशोर सावंत, कुंडेवश्वरी में राकेश राखेड़ा को अध्यक्ष बनाया गया है। जिलाध्यक्ष गावा ने उक्त सूची प्रदेश अध्यक्ष को प्रेषित की है।

error: Content is protected !!