Latest:
उत्तराखंड

डीजीपी ने एसटीएफ कुमाऊं प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह समेत टीम को किया सम्मानित।उत्कृष्ट कार्य करने पर दिया 25 हजार का ईनाम।बेहतर नेटवर्क के चलते एसटीएफ कई बड़े अपराधियों को भेज चुकी है जेल

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर (खबर धमाका)। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने एसटीएफ के कुमाऊं प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह व उनकी टीम को उत्कृष्ट कार्य करने पर 25 हजार का ईनाम देकर सम्मानित किया है।

डीजीपी ने एसटीएफ कुमाऊं प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह समेत टीम को किया सम्मानित।उत्कृष्ट कार्य करने पर दिया 25 हजार का ईनाम।बेहतर नेटवर्क के चलते एसटीएफ कई बड़े अपराधियों को भेज चुकी है जेल

प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह के साथ एसटीएफ कुमाऊं की टीम 

डीजीपी ने यह सम्मान टीम को देहरादून बुलाकर देने के साथ ही एसटीएफ टीम की पीठ थपथपाकर हौसला भी बढ़ाया है।

आपको बता की एसटीएफ के कुमाऊं प्रभारी एमपी सिंह के नेतृत्व में टीम लगातार अपराधियों पर सिकंजा कस रही है। टीम ने अभी दो दिन पहले ही बाजपुर क्षेत्र में एक हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। एसटीएफ इससे पहले भी कई हथियार तस्करो को जेल पहुंचा चुकी है। फरार ईनामी बदमाशों को एसटीएफ टीम उत्तराखंड के साथ दिल्ली, पंजाब, हरियाणा,राजस्थान समेत देश के कोने कोने से ढूंढ कर ला रही है। कई बड़े नशा तस्करों पर भी एसटीएफ शिकंजा कस चुकी है। एसटीएफ का नाम सुनते ही अपराधी खौफ खाने लगते हैं। बताया जाता है प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह के बेहतर नेटवर्क की बजह से ही टीम को बड़ी बड़ी सफलताएं मिली है।

सम्मानित होने वालों में प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह,एस आई ब्रज भूषण गुरूरानी, एस आई प्रकाश भगत, हेड कांस्टेबल जगपाल सिंह,संजय कुमार शामिल थे।