Latest:
उधमसिंह नगर

मलसी में महिलाओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर किया श्रमदान

नरेन्द्र राठौर 

किच्छा/ रुद्रपुर( खबर धमाका)।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ग्राम मलसी में में स्वच्छता अभियान चलाया।
इस दौरान स्थानीय जनता एवं कार्यकर्ताओं के साथ श्रमदान किया।


मलसी गांव में सड़क साफ करती महिलाएं

ग्रामीण मंडल महिला अध्यक्ष दीपा राय ने कहा की  प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हर व्यक्ति स्वच्छ भारत अभियान में जुड़कर इसे जनआंदोलन का रूप दे रहा है। सभी का अभिनंदन! जल्द वह दिन आएगा जब भारत हमारा विश्व का सबसे अधिक स्वच्छ भारत और सर्वोच्च भारत के रूप में देखा जाएगा जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद महामंत्री अर्चना राय, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रकला राय, सोशल मीडिया प्रभारी साधना शर्मा, पूजा राठी, सुमन रावत आदि की उपस्थिति रही।