तो दीपावली के बाद कांग्रेस के हो जायेंगे पूर्व विधायक ठुकराल!पार्टी में शामिल करने के लिए आ सकती प्रियंका गांधी।भाजपा से बहार होने के बाद लगातार चलती रही चर्चाएं। कांग्रेस होगी मजबूत,भाजपा के लिए बढ़ेगी चुनौती
नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका)। सब कुछ ठीकठाक रहा रहा तो रुद्रपुर के दिग्गज नेता व दो बार के विधायक, पालिकाध्यक्ष रहे राजकुमार ठुकराल दीपावली के बाद कांग्रेस का दामन थाम सकते है!हो सकता है कि वह निकाय चुनाव में भी मैदान में उतरे। सूत्रों के हवाले से यह खबर समाने आ रही है।
भाजपा से दो विधानसभा रहे बड़बोले नेता राजकुमार ठुकराल विधानसभा चुनाव में टिकट कटने के बाद लगातार किस पार्टी को अपना नया घर बनायेंगे इसकी चर्चाएं चलती रही। उनकी भाजपा में वापसी होगी या नहीं, ठुकराल कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं,इसकी चर्चाएं लगातार मीडिया में उछलती रही है। लेकिन ठुकराल ने हर बार खबरों का खंडन कर कांग्रेस में जाने की बात से इंकार कर दिया है, लेकिन कांग्रेस के दिग्गज नेताओं से उनकी लगातार बढ़ती नजदीकियां, कांग्रेस लाइन के बयान,और धार्मिक कार्यक्रमों में कांग्रेस से जुड़े लोगों के घर जाने को लेकर उनकी मंशा और इरादे काफी हद तक इशारा करते हैं। की वह कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। इसके पीछे सबसे बड़ी बजह यह की जब तक भाजपा में उनके सबसे बड़े विरोधी विधायक शिव अरोरा मौजूद हैं,तब तक ठुकराल की भाजपा में वापसी इतनी आसान नहीं है। शिव अरोरा ने ही ठुकराल का विजयरथ रोका था,और आज भी शिव अरोडा उनकी राह में सबसे बड़ा रोड़ा है। पिछले डेढ़ बर्ष में ठुकराल ने भाजपा में वापसी के कई बड़े प्रयास भी किए हैं, लेकिन शिव के चलते उन्हें हमेशा निराशा ही हाथ लगी है। ऐसे में कांग्रेस के शिवाय ठुकराल के पास कोई दूसरा विकल्प भी नहीं बचा है। लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा में उनकी वापसी की उम्मीद बची है, लेकिन इससे पहले निकाय चुनाव है। निकाय चुनाव में रुद्रपुर सीट सामान्य होने की चर्चा है, ऐसे में ठुकराल निकाय चुनाव में खुद या फिर अपने भाई समाजसेवी संजय ठुकराल के लिए मैदान में उतर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के बड़े नेताओं ने इसके लिए हामी भी भर दी है। बताया जा रहा की दीपावली के बाद पूर्व विधायक कांग्रेस का दामन थामेंगे इसकी पूरी रणनीति तैयार हो गयी। इसकी सिर्फ घोषणा होनी बाकी है। खबर यह है कि ठुकराल का कांग्रेस ज्वाइन कराने के लिए प्रियंका गांधी दीपावली के बाद रुद्रपुर में सभा करेंगी, जिसमें लाखों लोगों की मौजूदगी होगी, हालांकि ऊपर से अभी इसकी तिथि की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन फिलहाल में कार्यक्रम का दिन 15 नबंर बताया जा रहा है।