रुद्रपुर में मेडिकल संचालक निकाला स्मैक सप्लायर। मेडिकल स्टोर के बाहर स्मैक व रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर (खबर धमाका) । ट्रांजिट र्केप क्षेत्र में मेडिकल स्टोर की आड़ में स्मैक की तस्करी करने वाले मेडिकल स्टोन संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 2620 ग्राम अवैध स्मैक व एक रिवाल्वर मय 05 जिन्दा कारतूस बरामद किया है।
थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप विजेन्द्र शाह के मुताविक पुलिस टीम ने गश्त दौरान शाई मंदिर के पास विधि मेडिकल स्टोर के बाहर संजय नगर खेडा से विधि मेडिकल स्टोर के संचालक विवेक कुमार सक्सेना पुत्र हरिशंकर सक्सेना निवासी वार्ड नंबर 5 खेड़ा कलोनी के कब्जे से 26.20 ग्राम अवैध स्मैक, 3100 रूपये, एक सिल्वर फयल पेपर, एक आधार कार्ड, एक इलेक्ट्रनिक तराजू तथा नशे की तस्करी हेतु प्रयोग में लायी जाने गयी एक लाईसेंसी रिवाल्वर मय 05 जिन्दा कारतूस के गिरफ्तार किया। आरोपी विवेक द्वारा तस्करी हेतु प्रयोग में लायी जाने वाली लाईसेंसी रिवाल्वर के लाइसेंस की निरस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है।
सचित्र फोटो फाइल जनवरी 04 आर यू डी 03 चित्र परिचय-रुद्रपुर पुलिस गिरफ्त में आरोपी
