पढे, कहां नशा तस्कर”बुआ” की हुई गिरफ्तारी। पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित कैप्सूल-टेवलेट किए बरामद

नरेन्द्र राठौर रुद्रपुर(खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर के जसपुर में नशा बेचने वाली “बुआ” को पुलिस ने फिर बड़ी मात्रा नशे के कैप्सूल और टेबलेटों के साथ गिरफ्तार कर लिया। महिला इससे पहले भी दो बार गांजा के साथ जेल जा चुकी है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा नशा तस्कर लीलावती को घर के बाहर पेडियो के पास मोहल्ला नत्था सिंह से प्रतिबंधित कैप्शूल और टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया । कोतवाल आशुतोष ने बताया लीलावती पूर्व में थाना जसपुर से 2 बार गाँजा तस्करी में ज़ैल जा चुकी है। तथा इसके खिलाफ कच्ची शराब बेचने के कई मामले दर्ज है। वह जसपुर क्षेत्र में नशेडियों के बीच “बुआ” के नाम से परशिद्ध है। कोतवाल ने बताया नशेडियों की डिमांड पर बुआ द्वारा लगभग सभी प्रकार का नशा संबंधित सामग्री युवाओं को उपलब्ध कराया जाता है। महिला द्वारा काफी समय से युवा लडको को प्रतिबंधित दवाईया नशा करने के लिए बेची जा रही थी । लीलावती द्वारा बताया गया कि ये दवाईया उसको मोहल्ले की रहने वाली राजबाला पत्नी पूरण निवासी मोहल्ला नत्था सिंह थाना जसपुर ने ख़रीद कर दी थी जो ख़ुद भी मोहल्ले में नशे का कारोबार कर रही है।पुलिस टीम- प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिहं, व0उ0नि0 अनिल जोशी, उ0नि0 कौशल भाकुनी, उ0नि0 जावेद मलिक, का0 अनुज वर्मा, का0 जमशेद अली, म0का0 कविता वर्मा, का0 राजकुमार आदि शामिल रहे ।
