उधमसिंह नगर

काशीपुर में चोरी की बाइकों के साथ एक गिरफ्तार

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर (खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर में काशीपुर पुलिस ने चोरी की दो बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। एसपी अभय सिंह ने बताया कि नगर क्षेत्र में बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए बांसफोड़ान चौकी प्रभारी सुनील सुतेड़ी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने मोहल्ला अल्ली खां क्षेत्र में वाहनों की जांच के दौरान एक व्यक्ति को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रोहित निवासी मोहल्ला महेशपुरा वाल्मीकि बस्ती बताया। उसने यह भी बताया कि एक बाइक नवंबर-2023 में उसने मुख्य बाजार से चुराई थी। उक्त बाइक भी पुलिस ने बरामद कर ली। आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए चोरियां करता है