उत्तराखंड

प्रसिद्ध बाबा भारामल मंदिर के पुजारी का संत परंपरा के साथ अंतिम संस्कार।एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने भी दी श्रद्धांजलि।अंतिम संस्कार में मुंडी भारी भीड़। हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका)। खटीमा में प्रसिद्ध बाबा भारामल मंदिर में बदमाशों के हमले से प्रण त्यागने वाले बाबा हरिगिरी जी महाराज का शनिवार को पूरी संत परंपरा के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। महाराज के पार्थिव शरीर को मंदिर परिसर में ही समाधि दी गई है। महाराज के अंतिम संस्कार में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। एसएसपी मंजूनाथ टीसी पिछले दो दिनों से खटीमा में ही कैंप करें हुए हैं। एसएसपी ने खुद बाबा के पार्थिक शरीर को श्रद्धांजलि दी।
बाबा हरिगिरी महाराज के अंतिम संस्कार के दौरान हर किसी की आंखें नम थी।इधर पुलिस की एक दर्जन से ज्यादा टीमें मंदिर पर हमला करने वालों की तलाश में जुटी हुई। हालांकि अभी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है।

बाबा हरिगिरी महाराज जी के पार्थिक शरीर को नमन करते एसएसपी मंजूनाथ टीसी 

गौरतलब है।कि खटीमा से करीब 20 किलोमीटर दूर बीहड़ जंगल में मौजूद बाबा भारामल के मंदिर पर शुक्रवार की रात्रि बदमाशों ने हमला कर बाबा हरिगिरी महाराज,एक सेवादार व एक अन्य साधु की बेरहमी से पिटाई की थी। जिसमें बाबा हरिगिरी महाराज व सेवादार की मौत हो गई थी। जबकि दूसरा साधू अस्पताल में भर्ती हैं। घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी‌, बताया जा रहा कि मंदिर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह का भी गहरा लगाव था‌ सीएम घटना से एक सप्ताह पहले भी मंदिर में बाबा के दर्शन करने गए थे।