उधमसिंह नगर

पैराशूट अध्यक्ष को लेकर ट्रांजिट के व्यापारियों में रोष।प्रदेशाध्यक्ष-जिलाध्यक्ष से करेंगे फैसला वापस लेने की मांग‌।बोले हमें नहीं है मंजूर, फैसला वापस नहीं लिया तो करेंगे विरोध

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर (खबर धमाका)। रुद्रपुर में प्रांतीय उघोग व्यापार मंडल चुनाव से पहले जिलाध्यक्ष राजकुमार उर्फ राजू भुड्डी द्वारा किए गए दो फाड़ और ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में रुद्रपुर के व्यापारी अपने भांजे मिक्की ठुकराल को अध्यक्ष बनाने का मामला तूल पकडने लगा। ट्रांजिट क्षेत्र के व्यापारियों ने दो टूक कहा है कि उन्हें पैराशूट अध्यक्ष किसी भी हाल में मंजूर नहीं है। जिलाध्यक्ष अपना फैसला वापस ले, नहीं तो जिलाध्यक्ष के साथ ही प्रदेशाध्यक्ष का भी विरोध किया जायेगा।

रविवार को लघु उद्योग व्यापार मंडल ट्रांजिट कैंप के अध्यक्ष संजीव गुप्ता समेत तमाम व्यापारियों ने प्रेस वार्ता कर अपनी रणनीति का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष राजू भुड्डी ने शहर को दो फाड़ और अपने भांजे को ट्रांजिट कैंप का अध्यक्ष घोषित करने से पहले यह के व्यापारियों से कोई राय नहीं ली गयी। उन्होंने पैराशूट अध्यक्ष,जिसकी उनके क्षेत्र में न दुकान है और न ही मकान है,उसे अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। उन्होंने कहा यदि जिला अध्यक्ष को ट्रांजिट कैंप का अध्यक्ष बनाना था,तो इसी क्षेत्र के किसी व्यापारी को बनाते, लेकिन उन्होंने भाई भतीजा बाद को बढ़ावा देने का काम किया है। जो कतई मान्य नहीं होगा। वह इसको लेकर जिलाध्यक्ष और प्रदेशाध्यक्ष से वार्ता कर निर्णय वापस लेने की मांग करेंगे,यदि वह नहीं माने तो आर पार की लड़ाई लड़ी जायेगी। दोनों को क्षेत्र में घुसने नहीं दिया जायेगा।

मुख्य बाजार में धर्मवीर फुटवेयर हाउस के प्रोपराइटर दीपक सागर ने कहा कि जिलाध्यक्ष का यह फैसला गलत है। उन्होंने इसको लेकर जिलाध्यक्ष के सामने विरोध दर्ज कराया था, जिलाध्यक्ष का कहना था कि यह उनका अधिकार क्षेत्र है,दीपक के मुताबिक जिलाध्यक्ष की हिटलरशाही की शिकायत उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष से भी की थी,तब उन्होंने कहा था कि वह वार्ता कर मामले का निपटारा करेंगे, लेकिन प्रदेशाध्यक्ष ने चार दिन भी कोई जबाब नहीं दिया है। मतलब साफ है कि दोनों मिलकर भाई भतीजावाद को बढ़ावा दे रहे हैं। इस दौरान मनोज गुप्ता,रागनी मिश्रा, कमलदीप सोनकर, सुरेन्द्र गुप्ता, अशोक शाह, राजीव कुमार समेत तमाम व्यापारी मौजूद थे।