पोस्टमार्टम के बाद बाघ का हुआ अंतिम संस्कार। तेज रफ्तार कार से बाघ के सिर में लगी थी चोट।कार चालक बैंक मैंनजर के खिलाफ केस

नरेन्द्र राठौर रुद्रपुर (खबर धमाका)। संजय वन में हल्द्वानी रोड पर देर रात कार की टक्कर से मृत बाघ का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इधर वन विभाग की तरफ से कार चालक बैंक मैंनजर के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।


संजय वन पार्क में मृत बाघ को देखती चिकित्सकों की टीम
जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात को कटघरिया हल्द्वानी निवासी हरिमोहन बैंक में ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे, बताया जाता कि रात करीब आठ बजे टांडा रेंज में उसकी कार सडक पार कर रहे बाघ से टकरा गई। जिसके कारण सड़क के किनारे जा पहुंचे,कार के यारबैग खुलने से उनकी जान बच गई। मौके से गुजर रहे लोगों की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पहुंच गई, पुलिस ने कार में फंसे बैंक मैनेजर को अस्पताल में भर्ती कराया इधर घटना स्थल से कुछ दूर पर बाघ मृत पड़ा हुआ था।
बाघ की लंबाई नापते वन कर्मी
जिसके शव को संजय वन परिसर लाया गया।मृत बाघ का रविवार को डाक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। डीएफओ दीवाना सिंह रौतेला ने बताया की घने काडके की ठंड की बजह से जानवर सड़क तरफ आ रहे। उन्होंने बताया कि मामले में बैंक मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
