संईया भए कोतवाल तो डर काहे का! Video No Two, केलाखेड़ा में अवैध खनन का खेल जारी।खुलेआम चल रहा खेल,पुलिस-प्रशासन और खनन विभाग मौन

नरेन्द्र राठौर रुद्रपुर(खबर धमाका)। एक कहावत है कि संईया भए कोतवाल तो डर काहे का। ऊधमसिंहनगर में अवैध खनन के खेल में यह बात बिल्कुल सही साबित हो रही। खनन माफिया खुलेआम नदियों का सीना चीर रहे हैं। तो पुलिस, प्रशासन और खनन विभाग ने आंखें मूंद रखी है। सभी की कोई मजबूरी है। या फिर अवैध खनन के खेल में होने वाली कमाई में सब ढूबकी है। इसका जबाव किसी के पास है। हालांकि जनता सब जानती है।

केलाखेड़ा क्षेत्र की गडरी नदी में चल रहे अवैध खनन की वीडियो पिछले दिनों हमने सब को दिखाई थी। सोमवार को एक और वीडियो समाने आयी है।यह वीडियो सोमवार के दोपहर बाद कि है। जहां खनन माफिया केलाखेड़ा क्षेत्र से गुजर रहे एन एच 74 के पुल के पास ही दिन में ही खनन निकाल रहे हैं,जिसे मुख्य सड़क से ही देखा जा सकता है। लेकिन जिले की पुलिस, प्रशासन और खनन विभाग को शायद खनन का यह खेल नजर नहीं आ रहा है। या फिर सभी ने जानबूझकर आंखें मूंद रखी है। केलाखेड़ा क्षेत्र के लोगों की मानें तो खनन माफियाओं ने सरकारी जमीन के साथ भोले-भाले लोगों के खेत भी खोद डाले हैं। जिसको लेकर शिकायतें करने वाले को धमकियां मिलती है।

केलाखेड़ा में यही पर चल रहा अवैध खनन का खेल
ऊधमसिंहनगर में अवैध खनन ही नहीं, अवैध मिट्टी खनन,ओवरलोडिंग किसी से छिपी नहीं है। अवैध खनन में लगे माफिया कितने दबंग और बेखौफ हैं।यह पिछले काफी समाने आयी घटनाओं से साफ हो गया । गत दिवस ही किच्छा के दरुऊ क्षेत्र में मिट्टी खनन में जुटे माफियाओं ने विरोध कर रहे ग्रामीणों पर हथियार थान दिए थे, ग्रामीणों की सूचना पुलिस इतनी देर में पहुंची की खनन माफिया आठ डंफर छुड़ा ले गए। पुलिस ने महज दो डंफर पकड़कर ही खानापूर्ति कर ली। पुलिस ने मौके पर हथियारों के साथ घूम रहे खनन माफिया से हथियारों को लेकर सवाल भी नहीं पूछा। ऐसी घटनाएं जिले में लगातार हो रही है। लेकिन सिस्टम खमोश है
