उत्तराखंड

रुद्रपुर में सीएम के रोड शो पर किसान नेता विर्क का सवाल!वोले दो घंटे के लिए खर्च किए जा रहे करोड़ रुपए गल्ला मंडी में पर्दा लगाने पर भी उठाए सवाल

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर(खबर धमाका)। शहर में बुधवार को होने वाले नारी वंदना कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हो रहे सीएम पुष्कर सिंह धामी रोड शो भी करेंगे। इसके लिए प्रशासन ने गांधी पार्क के साथ ही गल्ला मंडी और मुख्य बाजार को भी रंग रोगन कर चकाचक कर दिया है। सीएम के रोड शो से पहले गल्ला मंडी क्षेत्र में सडक के दोनों तरफ पर्दा भी लगाया जा रहा है।

 

इधर किसान नेता तेजेन्द्र सिंह विर्क ने रोड शो से पहले लगाए जा रहे पर्दों को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने वीडियो जारी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का रोल शो महज दो घंटे का होगा, इसके लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे। गल्ला मंडी और मुख्य बाजार में पर्दें लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसकी क्या जरूरत थी, पर्दे लगने के बाद दुकानदार जो सीएम का स्वागत करते,वह कैसे फूल बर्षा करेंगे। उन्होंने कहा की सीएम को ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर देखना चाहिए,जहां सड़कों की हालत खस्ता हाल है।