उत्तराखंड

रुद्रपुर में सीएम धामी के दौरे से पहले किशोर की गोली मारकर हत्या।परिजनों में मचा कोहराम,अस्पताल में जुटी भारी भीड़। पुलिस जुटी जांच में

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका)‌। मंगलवार की शाम लालपुर के 17 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना पर पुलिस के साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंच गए हैं।
जानकारी के अनुसार शहर काशीपुर रोड पर एक बड़े अस्पताल के पास एक युवक खून लथपथ पड़ा हुआ था, सूचना पर पहुंची पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा कि युवक को गोली लगी हुई थी। मृतक की पहचान 17 वर्षीय सन्नी पुत्र बल्देव सिंह निवासी खमरिया रोड लालपुर के रूप में हुई है।
जानकारी मिलने के बाद परिजन, किच्छा के पूर्व विधायक राजेश, सांसद प्रतिनिधि हरीश जलहोत्रा समेत गांव के तमाम लोग अस्पताल पहुच गए। परिजनों के मुताबिक किशोर को मल्सा गांव के दो युवक बाइक पर बैठाकर ले गए थे। जिसके बाद दोनों युवक फरार है। परिजनों ने दोनों युवकों पर गोली मारकर हत्या का। आरोपी लगाया है। पुलिस हत्याकांड के पीछे क्या बजह थी,और किसने हत्याकांड को अंजाम दिया है,इसका पता लगाने में जुटी है।
इधर सीओं सिटी अनुषा बडोला ने बताया कि युवक मौत कैसे हुई है,इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों की पुष्टि हो होंगी।