लोकसभा चुनाव से पहले वीवीआईपी का नाम!उत्तराखंड की राजनीति में आएगा भूचाल।बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड,कटघरे में सरकार। कांग्रेस का दम दिलायेगा न्याय। अंकित की मां का डीएम को दिया पत्र आया समाने

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका)। लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल आने वाला है,इसकी बजह उस वीवीआईपी को नाम समाने आना बताया जा रहा है,जिसका सभी को इंतजार था। नाम समाने आने के बाद अंकिता की मां भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।उसने डीएम को दिए पत्र में उस वीवीआईपी के नाम का खुलासा करते हुए, गुनाहगारों को बचाने की चल रही साजिश का भी खुलासा किया है।


अंकिता की मां का पत्र
उत्तराखंड की अंकिता भंडारी हत्याकांड का सच किसी से छिपा नहीं। सरकार की लाख कोशिश के बाद भी इस मामले में प्रदेश में उबाल आ गया था,तो अव उस वीवीआईपी के नाम का भी किसी राजनीतिक दल ने नहीं, अंकिता की मां ने ही डीएम को दिए पत्र में खुलासा कर दिया है। जिस वीवीआईपी का नाम अंकिता की मां ने लिया है,उसको लेकर सभी हैरान हैं,तो सरकार बचाब की मुद्रा में नजर आ रही है। भूख-हड़ताल पर बैठीअंकिता की मां के आंसू साफ़ बता रहे की अंकिता को न्याय नहीं मिला है। इधर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष करन मेहरा ने प्रदेशभर में जनजागरण यात्रा निकालने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने मामले की न्यायिक जांच के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री को सीधे बहस की चुनौती दी है।
मतलब साफ है कि आने दिनों में अंकिता भंडारी हत्याकांड प्रदेश में भूचाल लाने वाला है।यह भूचाल कितना बड़ा होगा,यह कांग्रेस के दम पर समाने आयेगा। कांग्रेस ने यदि इसे बड़ा मुद्दा बनाकर बड़ी लड़ाई लड़ी तो फिर सरकार हिल सकती है।और जिस वीवीआईपी का नाम समाने आए हैं। उसपर एक्शन भी हो सकता है।
