उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में भाजपा नेत्रियों का हंगामा,पुलिस पहुंची मौके पर। Video हुई वायरल,माफी मांगने पर हुआ निपटारा।दोनों नेत्रियां पहले भी रही है चर्चा में

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर (खबर धमाका)। तराई पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच दो भाजपा नेत्रियों की वीडियो ने गर्माहट पैदा कर दी है। भाजपा नेत्रियों की वीडियो को लोग जमकर कमेंट कर रहे। बताया जा रहा कि दो भाजपा नेत्रियों पहले भी काफी चर्चा में रही है।

 

 

बताया जाता कि बीती रात ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के आन्नद बिहार में एक कार में  सवार दो महिलाएं शराब के नशे में शोर मचा रही थी, जिसपर कालौनी के तमाम लोग एकत्र हो गए, लोगों ने विरोध किया तो तो दोनों तरफ से हंगामा खड़ा हो गया, बताया जा कि जिस कार में दोनों नेत्रियां सवार थी वह कार प्रतिदिन वहां जाकर रुकती थी, उसमें और भी महिलाओं का आना जाना था,इधर लोगों के विरोध पर भाजपा नेत्रियों पूरी हनक दिखाने लगी।एक के हाथ में डंडा भी दिख रहा है।इधर सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों नेत्रियां को थाने आई। जिन्हें माफी मांगने पर छोड़ दिया गया है। पुलिस ने मामला सत्ताधारी पार्टी का होने के चलते उनका मेडिकल चेकअप नहीं कराया, जिससे दोनों नशे थी या नहीं,इसकी पुष्टि नहीं हो पाई।बताया जा कि एक भाजपा नेत्री वहां पर किराए का कमरा लेकर रहती है। थानाध्यक्ष विजेन्द्र शाह ने बताया की रात को विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी,जिसका निपटारा कर दिया गया है