रुद्रपुर में आस्था के दर पर चोर की दस्तक! video में हुआ कैद। देखें video कितना शातिर है चोर

नरेन्द्र राठौर। रुद्रपुर (खबर धमाका)। इंसान जिसे खुदा मानकर दुख में सुख मांगने जाता है,चोर उस स्थान को भी नहीं छोड़ रहे हैं। देशभर में मंदिर, मस्जिद, गुरूद्वारे और अन्य धार्मिक स्थलों से चोरी की घटनाएं आप ने जरूर सुनी होगी। रुद्रपुर में भी ऐसी घटना समाने आई है।

रुद्रपुर के इंद्राचौक पर प्रसिद्ध मजार में चोरी की घटना की वीडियो
शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि हाईवे किनारे स्थित एक धार्मिक स्थान पर लगे दानपात्र के गुल्लक पर ही हाथ साफ कर दिया। सुबह जानकारी होने पर देखरेख करने वाले ने मामले की सूचना रंपुरा पुलिस को दी। जब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की,तो पाया कि एक युवक जैकेट में गुल्लक छिपाकर ले जा रहा है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार इंदिरा चौक पर पीर साहब की वर्षों पुरानी मजार है। जहां पर दान पात्र की गुल्लक में मजार को मनाने वाले लोग आस्था अनुसार मत्था टेकते है और गुल्लक में दान करते है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से गुल्लक को खाली नहीं किया गया था और इस पर किसी का ध्यान भी नहीं था। शनिवार की सुबह जब दान पात्र पर नजर पडी। तो गुल्लक गायब थी। जिसके बाद म जार के संचालकों ने मामले की शिकायत रंपुरा चौकी पुलिस को दी। जब चौकी प्रभारी ने मामले की पड़ताल की और सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। तो पाया कि एक युवक गुल्लक को अपनी जैकेट में छिपाकर ले जा रहा है। संदिग्ध की फोटो व वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। मजार संचालक सैयद हसीन मियां ने बताया कि दान पत्र में 15 से 20 हजार रुपये के करीब हो सकते है। इससे आस्था पर कुठाराघात होता है।
————————
