उधमसिंह नगर

सितारगंज में महिला मोर्चा ने निकाली स्कूटी रैली।नारी शक्ति वंदना के तहत किया जागरूक

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर(खबर धमाका)।  पीएम नरेंद्र मोदी  की जन कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने एवं जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से सितारगंज विधानसभा में महिला मोर्चा की जिला महामंत्री एवं शक्ति वंदन कार्यक्रम की विधानसभा संयोजक स्वाति शर्मा तिवारी के नेतृत्व में  5 मार्च 2024 को स्कूटी रैली का आयोजन किया गया जिसमें बढ़ चढ़कर महिलाओं ने अपनी भागीदारी की।

रैली में सितारगंज मंडल अध्यक्ष आदेश चौहान , कार्यक्रम सहसंयोजक सुलोचना रावत , मीना अरोरा, सुमन राय एवं समूह की महिलाओं ने प्रतिभाग किया।