Latest:
उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में एसडीएम व उप नगर आयुक्त ने बांधों पर बने तटबंधों का किया निरीक्षण  जल निकासी के लिए व्यवस्थाओं की जानकारी 

नरेन्द्र राठौर 

रुद्रपुर(खबर धमाका)। पिछले दिनों बारिश से हुए जल भराव के बाद एसडीएम मनीष ल उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डेय ने शहर की डामों पर बने तटबंधों का निरीक्षण किया।

रुद्रपुर में एसडीएम व उप नगर आयुक्त ने बांधों पर बने तटबंधों का किया निरीक्षण   जल निकासी के लिए व्यवस्थाओं की जानकारी 
बुधवार को दोनों अधिकारी सबसे पहले तीन पानी डैम पहुंचे,इसके बाद उन्होंने किच्छा रोड पर रनबसिया नदी पर बने तटबंध और भूतबंगला के पीछे कल्याणी नदी के तटबंध का भी निरीक्षण किया। एसडीएम मनीष बिष्ट ने बताया कि बारिश में जल भराव न हो इसके सम्पूर्ण प्रबंधन किए गए हैं, निरीक्षण के दौरान सभी डामों पर तटबंध ठीक पाए गए हैं,सभी जगह ठीक प्रकार से पानी की निकासी हो रही है।