मैं कांग्रेस में जाने को तैयार!ठुकराल। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहली बार खोली जुबान बोले अवश्य लड़ूंगा चुनाव।Video में सुनिए पूर्व विधायक की बात
नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहली बार खबर धमाका पर अपने पत्ते खोल दिए हैं। तीन वर्ष वनवास में गए ठुकराल पहली बार स्वीकार किया है कि वह कांग्रेस में जाने को तैयार हैं,और रुद्रपुर में महापौर का चुनाव भी अवश्य लड़ेंगे,इसका एलान उन्होंने कर दिया है।
https://www.facebook.com/share/v/1BCpFnekQB/
रुद्रपुर में भाजपा से बार विधायक, पालिकाध्यक्ष रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने वर्ष 2022 में टिकट कटने के बाद बगावत कर दी थी, जिसके उन्होंने निर्दलीय चुनाव लडा और तीसरे नम्बर पर रहे, इसके बाद उनके लगातार कांग्रेस में जाने की चर्चा चलती रही, मीडिया में की बार खबरें आई की पूर्व विधायक कांग्रेस का दामन थामने वाले हैं, लेकिन ठुकराल ने कभी भी इसकी पुष्टि नहीं। लेकिन उत्तराखंड में होने जा रहे निकाय चुनाव से पहले सोमवार को उन्होंने खबर धमाका पर पहली वार कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस में सम्मान जाने को तैयार हैं।और वह महापौर का चुनाव भी अवश्य लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्ष से रुद्रपुर का विकास ठप्प हो गया है।जनता को उनसे पूरी आश है,वह जनता को निराश नहीं करेंगे