Latest:
उत्तराखंड

धर्मनगरी में पुलिस-बदमाशों मुठभेड़।पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल, गिरफ्तार।लूट और हत्या के मामले में था फरार।

नरेन्द्र राठौर 

रुद्रपुर। उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार में पुलिस ने मुटभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, आरोपी लूट और हत्या के मामले में फरार चल रहा था।                                        हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक कुछ दिन पूर्व थाना भगवानपुर क्षेत्रांतर्गत दिनदहाड़े ठेकेदार से लाखों की लूट और हत्या के मामले में शामिल बदमाशों के बारे में हरिद्वार पुलिस को सूचना मिली थी। की संबंधित कुछ बदमाश उत्तर प्रदेश से हरिद्वार की तरफ आ रहे हैं। जिस पर सीआईयू एवं भगवानपुर पुलिस की सिरचंदी डाडली रोड पर बदमाश/बदमाशों की घेराबंदी करने पर बदमाश/बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी गरी,जबाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसे गिरफ्तार कर सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया है।

घायल बदमाश रोहित पुत्र रामकिशन निवासी चोली प्लॉट थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार का रहने वाला है। आरोपी ने ठेकेदार से लाखों की लूट और हत्या के मामले में शामिल एवं वांछित था। पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की तलाश में भी कांबिंग कर रही है।