Latest:
उत्तराखंड

रुद्रपुर में बुल्डोजर की धमक,लोगों में मची अफरा-तफरी।प्रीत बिहार-पहाडगंज में दो दर्जन निर्माणाधीन भवन ध्वस्त भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में प्रशासन ने की कार्रवाई। आफिस से पल-पल की कार्यवाही की जानकारी लेते रहे डीएम

रुद्रपुर(खबर धमाका)। रुद्रपुर के प्रीत बिहार और पहाड़गंज में सरकारी जमीन पर चल रहे अवैध निर्माणों पर बुधवार को दिनभर पीला पंजा दहाड़ता रहा। कार्रवाई प्रीत बिहार से शुरू होकर शांत पांच बजे पहाड़गंज में जाकर समाप्त हुई। प्रशासन की कार्रवाई सरकारी और सीलिंग की जमीन पर निर्माण करने वाले लोगों में अफरातफरी मची रही। एसडीएम किच्छा कौशल मिश्रा ने कहां कि सरकारी और सीलिंग जमीन पर जितने में निर्माण चल रहे हैं सभी को ध्वस्त किया जायेगा।

https://www.facebook.com/share/v/1EC362a2ZK/

https://www.facebook.com/share/v/16MNC4XZ1C/

https://www.facebook.com/share/v/19ZBVx8tHj/

https://www.facebook.com/share/v/16Hpk7JRQK/

ऊपर दिए लिंक में देखिए प्रशासन की कार्रवाई की लाइव कबरेज 

शुक्रवार को एसडीएम किच्छा कौस्तिक मिश्रा के नेतृत्व में तहसील, विकास प्राधिकरण और नगर की टीमे सबसे पहले प्रीत बिहार पहुंची, जहां उन्होंने आधा दर्जन से ज्यादा निर्माणाधीन भवनों को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन की कार्रवाई की भवन लगते ही सैकड़ों लोगों मौके पर एकत्र हो गए, लेकिन भारी फोर्स के चलते लोग विरोध नहीं कर पाए। इधर प्रीत बिहार में ध्वस्तीकरण कार्यवाही के बाद प्रशासन की टीम पहाड़गंज पहुंची। तीन जेसीबी और भारी फोर्स देकर पहाड़गंज के लोगों के होश उड़ गए। इधर प्रशासन की टीम ने यह पर कार्यवाही शुरू करते हुए एक दर्जन से ज्यादा निर्माणाधीन भवन ध्वस्त कर दिए।
इस दौरान एसडीएम किच्छा कौस्तिक मिश्रा ने बताया कि डीएम नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर सरकारी और सीलिंग की जमीन को कब्जा मुक्त करने का अभियान शुरू किया गया। लगातार सरकारी और सीलिंग की जमीन पर हुए अवैध निर्माणों का चिन्हिकरण कर लोगों को नोटिस दिए जा रहे, जिसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही और आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों के द्वारा सरकारी और सीलिंग की जमीन बेची जा रही है, उन्हें भी चिन्हित किया जा रहा है। सीओं सितारगंज भूपेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि सरकारी बेचने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जायेगी।

इधर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही की पल की जानकारी पर डीएम नितिन सिंह भदौरिया की पूरी नजर रही। बताते हैं कि डीएम पल पल की जानकारी अधिकारियों से ले रहे थे।

इस दौरान तहसीलदार दिनेश कुटौला,अपर नगर आयुक्त शिप्रा जोशी समेत तमाम विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।