उत्तराखंड

उत्तराखंड निवेश उत्सव से बड़ा रुद्रपुर विधायक का कद।गृहमंत्री के मंच पर सिर्फ रुद्रपुर विधायक को ही मिली जगह।गृहमंत्री ने अपने सम्बोधन में भी सिर्फ विधायक शिव का ही लिया नाम 

रुद्रपुर(खबर धमाका)। रुद्रपुर में आयोजित उत्तराखंड निवेश उत्सव से जहां प्रदेश की विकास यात्रा को रफ्तार मिलने की उम्मीद है, वहीं रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा की खूब चर्चा हो रही है। लोग इस कार्यक्रम में विधायक को मिली अहमियत को अलग-अलग तरीके से देख रहे हैं।

https://www.facebook.com/share/v/1CozwhgkZ3/

https://www.facebook.com/share/v/19vfEdEQsm/

रुद्रपुर में सरकार द्वारा उत्तराखंड निवेश उत्सव की पिछले काफी दिनों से तैयारी चल रही थी। शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह, सीएम पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। इसके अलावा प्रदेशभर के विधायक, मंत्री, सांसद, उघोगपति व अन्य लोग इस महात्पूर्ण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम गृहमंत्री अमित के पहुंचने के चलते सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। किसे कहा बैठना से यह भी पहले ही तय हो चुका था।

मंच पर बैठने के लिए गृहमंत्री के पास बैठने के वाकायदा सीमित कुर्सी लगाई थी। जिसमें गृहमंत्री अमित शाह की एक तरह सीएम पुष्कर सिंह धामी तो दूसरी तरफ बाबा रामदेव बैठे थे, इसके साथ सांसद अजय भट्ट,रमेश पोखरियाल निशंक,अजय टम्टा, विधानसभा अध्यक्ष रीतू खंडूड़ी, मुख्य सचिव व अन्य लोगों के साथ विधायक शिव अरोरा भी बैठे थे। यानी गृहमंत्री के मंच पर प्रदेश के किसी भी विधायक,मंत्री को जगह नहीं मिली। गृहमंत्री अमित शाह ने अपने सम्बोधन की शुरुआत में भी विधायकों में सिर्फ रुद्रपुर विधायक का नाम ही लिया।

गृहमंत्री के मंच पर जगह मिलने और सम्बोधन में नाम लेने से रुद्रपुर विधायक की खूब चर्चा हो रही है, लोगों का मानना है कि कहीं न कहीं इससे रुद्रपुर विधायक का कद बड़ा है।

रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा की बात करें तो सीए से राजनीति में कदम रखने के बाद उन्होंने ऊधमसिंहनगर में भाजपा को बुलंदियों तक पहुंचाने का काम किया है तो पिछले विधानसभा में चौतरफा विरोध के बाद बड़ी जीत दर्ज कर बड़ी मिशाल पेश की थी।

विधायक शिव अरोरा ने कहा यह रुद्रपुरवासियो का सौभाग्य है गृह मंत्री अमित शाह के हाथों 187 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया।
जिसमे रुद्रपुर शहर में गाँधी पार्क जो दशकों से जर्जर हाल में पढ़ा था उसको 5.55 करोड़ की लागत से सौंदर्यकरण किया जायेगा जो आधुनिक सुविधा से परिपूर्ण होगा ओर जिसमे बच्चे से लेकर बड़े बुजुर्ग पार्क में आ जा सकेगे, गाँधी पार्क के सौंदर्यकरण की मांग लम्बे समय से चली आ रही थी जिसको जिला विकास प्राधिकरण द्वारा बनाया जायेगा, जो एक नये आकार व आकर्षण का केंद्र बनेगा।
वही नेशनल हाइवे 87 इंद्रा चौक से डीडी चौक तक सौंदर्यकरण व चौड़ीकरण कार्य 8.13 करोड़ की लागत से जिला विकास प्राधिकरण द्वारा किया जायेगा, जिसके बाद घंटो लगने वाले जाम से आमजन को निजाद मिलेगी,यह इसके पहले चरण का कार्य है दूसरे चरण में डीडी चौक से अटरिया मोड़ तक चौड़ीकरण कार्य किया जायेगा।
वही रुद्रपुर क्षेत्र में उद्योगिक क्षेत्र होने के चलते काम काजी महिलाओ के लिये 126 करोड़ की लागत से छात्रावास के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास गृह मंत्री द्वारा किया गया जो महिला सशक्तिकरण व उनको आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा जिससे महिलाएं रोजगार के क्षेत्र में आगे आने के अवसर बढ़ेगे।
इसके आलावा 31 वी वाहिनी में 47.79 करोड़ की लागत से पुलिस के निवास हेतु 108 आवासो का निर्माण के साथ 187 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा किया गया।
विधायक शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से यह सौभाग्य की बात है रुद्रपुर में विकास कार्यों का शिलान्यास देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा किया गया,