खानपुर पूर्व की जनता अमित विश्वास के साथ, विधायक शिव अरोरा।चुनाव प्रचार के अंतिम दिन निकाला विशाल रोड शो।विधायक वोले पूरे क्षेत्र की जनता भाजपा के साथ

रुद्रपुर(खबर धमाका)।ऊधमसिंहनगर के खानपुर पूर्व सीट पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी अमिता विश्वास ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन विशाल रोड शो निकालकर अपनी ताकत का एहसास कराया। रोड शो में रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा समेत हजारों लोगों शामिल हुए।

https://www.facebook.com/share/v/1AkyuNHzKp/
रोड शो के दौरान लोगों काफी उत्साह नजर आया तो विधायक शिव अरोरा ने कहा कि क्षेत्र की जनता को कुछ लोग गुमराह करने का काम कर रहे हैं, जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है,पूरे क्षेत्र की जनता भाजपा और अमिता विश्वास के साथ खड़ी है। विधायक श्री अरोरा ने कहा कि भाजपा ने बंगाली समाज के लिए कई बड़े काम किए हैं। अमित विश्वास भी बंगाली समाज से ही आती है। जिन्हें भाजपा ने टिकट दिया है। विधायक ने कहा कि वह पिछले कई दिनों से क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। जनता में जिस प्रकार उत्साह है, उससे साफ है कि खानपुर पूर्व सीट पर भाजपा की अमिता विश्वास की बड़ी जीत होने जा रही है।
रोड शो जाफरपुर से शुरू होगा शिवपुर,आन्ंनदखेडा, मोहनपुर,नरपत नगर,रतनपुरी,अलख देव,महतोष समेत एक दर्जन में होते हुए समाप्त हुआ।
इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री अमित नारंग, समाज सेवी सुशील गाबा, जगदीश विश्वास, चुनाव प्रभारी तरुण दत्ता, मयंक कक्कड़,सोनू वर्मा समेत हजारों शामिल थे
