उधमसिंह नगर

और जीतकर भी हार गए ठुकराल,सुषमा ने दिया धोखा! चार की खुशी के बाद मिला पश्चतावा। खानपुर पूर्व सीट पर जिसके लिए झोंकी थी पूरी ताकत,वह जीतने के बाद दे गए धोखा।

रुद्रपुर(खबर धमाका)। कहावत है कि इश्क और राजनीति में सबकुछ जायज होता।आज जो तुम्हारे साथ खडा है कल वह किसके साथ होगा,यह कहना मुश्किल है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ आजकल जो हो रहा वह इसका उदाहरण है।

https://www.facebook.com/share/r/172A8nZPaq/

ऊपर दिए लिंक में सुनिए आज कौन सा गाना गा रहे हैं ठुकराल 

त्रिस्तरीय पंचायत में उन्होंने खानपुर पूर्व से जिस प्रत्याशी के लिए ताकत झोंकी थी और उसकी जीत को अपनी जीत बताया था, बताया जा रहा कि उसने पाला बदल दिया है,यानि की ठुकराल को धोखा मिला है, चार दिन में ही ठुकराल की खुशियां गम और पश्चतावे में बदल गई है।

रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ पिछले चार वर्षों से यह हो रहा है। 2022 में पार्टी ने जब उनका टिकट काटा था, उससे पहले उन्हें राजनीति का अजय योद्धा माना जिला था, छात्र राजनीति से विधायक तक उनका सफर विना किसी हार के आगे बड़ रहा था, लेकिन 2022 के बाद वह निर्दलीय चुनाव में हार गए तो फिर पटरी से उतरे ठुकराल आज तक मुख्य रास्ते पर नहीं लौट पाए रहे हैं। विधानसभा चुनाव के बाद निकाय चुनाव में उन्हें उम्मीद थी कि महापौर बनेंगे, उन्होंने नामांकन भी किया, लेकिन फिर वापस ले लिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव चुनाव में उन्होंने खानपुर पूर्व सीट से निर्दलीय प्रत्याशी सुषमा हाल्दार के लिए पूरी ताकत झोक दी, ठुकराल गाना भी गाते नजर आए। सुषमा की जीत के बाद ठुकराल की खुशी चौथे अशमान थी,लोग मान रहे थे कि यह जीत ठुकराल के लिए संजीवनी है, लेकिन अब जो खबर समाने आ रही उससे ठुकराल की खुशी और दिल टूटना लाजमी है। बताया जा रहा सुषमा भाजपा की गोद में जाकर बैठ गई है। इसकी पुष्टि खुद पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने की है। ठुकराल की मानें तो सुषमा व उनके पति ने इसके लिए उन्हें कोई भी चर्चा भी नहीं की है। यानि की ठुकराल जिसे अपनी वहन मान चुके थे,उसने चार दिन में ही धोखा दे दिया है।