उत्तराखंड

जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस भी ठोक सकती है ताल।रुद्रपुर में कांग्रेस नेताओं की वैठक के बाद मिले संकेत।बरा के गंगवार परिवार को समर्थन देने पर भी हुई चर्चा 

रुद्रपुर(खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर के जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कौन आसीन होगा,इसपर रहस्य और गहराता जा रहा। भाजपा में प्रत्याशी चयन को लेकर चल रही रस्सा-कस्सी के बीच की रुद्रपुर में हुई कांग्रेस बैठक के बाद इसमें नया मोड़ आता नजर आ रहा है। बताया जा रहा कि बैठक में कांग्रेस की तरफ अपने प्रत्याशी को उतरने की सम्भावनाओ के साथ ही बरा के गंगवार परिवार को समर्थन देने पर भी चर्चा हुई है। हालांकि गोपनीय तरीके से शहर के एक होटल में हुई बैठक की किसी को कानों-कान खबर नहीं है।

https://www.facebook.com/share/r/1F3PzGX5fp/

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद अब प्रदेशभर में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख बनाने की कवायद चल रही है। ऊधमसिंहनगर में जिला पंचायत अध्यक्ष की बात करें तो कुल 35 सदस्य हैं।अध्यक्ष बनने के लिए 18 सदस्यों का समर्थन चाहिए। सदस्यों के जिहाज से कांग्रेस और भाजपा के बराबर बराबर 12-12 सदस्य हैं,तो 11 निर्दलीय सदस्य चुने गए हैं। दावेदारों की बात करें तो निवर्तमान अध्यक्ष रेनू गंगवार भंगा से चुनाव जीती है, शुरूआत में उनकी दावेदारी सबसे मजबूत थी, लेकिन भाजपा की तरफ से खटीमा क्षेत्र के अजय मौर्य जो सीएम पुष्कर सिंह धामी के करीबी माने जाते हैं का नाम समाने आ गया है। फिलहाल में उनका नाम सबसे आगे चल रहा है, इसके पीछे मुख्य बजह यह भी है कि रेनू गंगवार भाजपा के समर्थन से नहीं जीतीं है, उनपर दल-बदल का भी दाग लग चुका है। दूसरी तरफ अजय मौर्य भाजपा के पुराने सिपाही है,उनकी जीत भी बड़ी हुई है, यदि भाजपा ने रेनू के नाम पर हां कि तो माना जायेगा कि भाजपा अपनी पार्टी का जिला पंचायत अध्यक्ष नहीं बना पाई।

दूसरी तरफ कांग्रेस जो सदस्यों के जिहाज से भाजपा के बराबर सदस्यों के साथ मैदान में खड़ी है,वह हमेशा चाहेंगी कि अध्यक्ष की चाबी उनके पास रहे, ऐसे में पार्टी रेनू के नाम पर सहमति बना सकती है।बरा का गंगवार परिवार लंबे समय तक कांग्रेस में रहा है।

सूत्रों के मुताबिक सोमवार को शहर के एक होटल में हुई बैठक में कांग्रेस के संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच हर सम्भावना पर मंथन हुआ है, लेकिन अभी कांग्रेस ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं।माना जा रहा कि कांग्रेस भाजपा के ऐलान के बाद ही अपनी रणनीति का खुलासा करेगी।