तो अजय मौर्य को जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाने को बहुगुणा लगा रहे पूरा जोर!गंगवार परिवार का रथ रोकने को मिलाया मौर्या से हाथ मिलाने की भी चर्चा।सितारगंज क्षेत्र में गंगवार परिवार की मजबूत पकड़ को हमेशा मनाते रहे चुनौती

रुद्रपुर(खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर में जिला पंचायत अध्यक्ष बनने को लेकर चल रहे जोर तोड के बीच खटीमा के अजय मौर्य कैबिनेट मंत्री बहुगुणा के पसंदीद भी बन गए हैं, खबर है कि बहुगुणा गंगवार परिवार को हटाने के लिए मौर्या के नाम सभी को एकमत करने में जुटे हुए है।

ऊधमसिंहनगर में जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पर उत्तराखंड के जन्म के बाद से बरा के गंगवार परिवार का कब्जा रहा है। इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भगा सीट से खड़ी हुई निवर्तमान अध्यक्ष रेनू गंगवार को रोकने के लिए सितारगंज विधायक व कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा काफी चक्रव्यूह रचते नजर आए, लेकिन चुनाव परिणाम में गंगवार परिवार सभी चक्रव्यूह तोड़ने में सफल होकर बड़ी जीत दर्ज करने में कामयाब हो गया। इधर सरकार की तरफ से जारी आरक्षण की अधिसूचना में भी गंगवार परिवार का रास्ता साफ हो चुका है। सूत्रों की मानें तो आरक्षण की अधिसूचना जारी होने के बाद फिर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा गंगवार परिवार को रोकने के लिए चक्रव्यूह बनने में जुट गए हैं। बताया जा रहा कि इसी के तहत खटीमा क्षेत्र के अजय मौर्या का नाम समाने आया है। बताया जा रहा कि मौर्य और बहुगुणा के बीच कई वार्ताएं भी हो चुकी है। फिलहाल कैबिनेट मंत्री अपनी इस कवायद में कितने सफल होंगे यह आने वाला समय बताएगा। यदि इसमें वह सफल नहीं हुए तो यह उनकी बड़ी हार मानी जायेगी।सितारगंज क्षेत्र से जुड़े लोगों की मानें क्षेत्र में गंगवार परिवार की मजबूत पकड़ है, कैबिनेट मंत्री सौरभ कहीं न कहीं उन्हें अपनी राह में सबसे बड़ा रोड़ा मानते हैं,इसी के तहत बहुगुणा गंगवार परिवार की राजनीति कमजोर करने के लिए उनके लगातार चक्रव्यूह रचते रहे हैं। लेकिन जनता में मजबूत पकड़ के चलते गंगवार परिवार हर बार सभी चक्रव्यूह तोड़कर आगे बढ़ता गया है,इस बार भी तमाम चक्रव्यूह को छोड़कर गंगवार परिवार की बहु रेनू गंगवार बड़े अंतर से सदस्य चुनी गई है तो उनका जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर हैट्रिक लगाने भी तय माना जा रहा है।
