उधमसिंह नगर

ऊधमसिंहनगर में बुधवार को भी भारी बारिश का अलर्ट।डीएम ने मौसम विभाग के पुर्वानुमान के चलते स्कूल -आगनबाडी केंद्रों को बंद रखने के दिए आदेश

रुद्रपुर(खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर समेत प्रदेश के सभी जनपदों में पिछले 24 घंटे लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के पुर्वानुमान के चलते बुधवार को भी एक से लेकर इंटर तक स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। डीएम ने आदेश की अवेहलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।