दरऊ गोली काण्ड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़,दो आरोपियों के पैर में लगी गोली।आरोपियों के पास से एक-एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद

रुद्रपुर(खबर धमाका)। किच्छा क्षेत्र के दरऊ में दिनदहाड़े गोलियां चलाकर एक युवक को मौत के घाट उतारने वाले आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों के पास से एक-एक तमंचा व कारतूस भी बरामद किए हैं।

https://www.facebook.com/share/v/15nSh4kDY7/
जानकारी के मुताबिक देर रात गोपनीय सूचना पर किच्छा पुलिस टीम ने दरऊ क्षेत्र के पॉपलर के खेत में दबिश दी। पुलिस को देखते ही अभियुक्तों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए जान से मा*रने की नियत से फायरिंग कर दी।
पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त साजिद खान (46 वर्ष) पुत्र लिताफत खान तथा गुलनवाज (22 वर्ष) पुत्र मोहम्मद अकील खान निवासी ग्राम दरऊ को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में दोनों अभियुक्तों के पैरों में गो*ली लगी, जिन्हें उपचार हेतु सरकारी अस्पताल किच्छा व बाद में रुद्रपुर रेफर किया गया।
19 अगस्त 2025 को ग्राम दरऊ थाना किच्छा में वादी शमी पुत्र अकरम ने अपने भाई आलिम की गोली मा*रकर ह*त्या किये जाने के मामले में अभियुक्त साजिद व अन्य के विरुद्ध FIR नं. 263/2025 दर्ज कराई थी।
उसी दिन पीड़िता मीना पत्नी जुनैद द्वारा भी अपने घर में घुसकर फायरिंग करने, मोबाइल व ₹7000 नकदी लूटने के आरोप में गुलनवाज व अन्य 23 लोगों के खिलाफ FIR नं. 264/2025 थाना किच्छा पर पंजीकृत कराई गई थी।
साजिद खान से – 01 तमंचा 315 बोर, 03 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस मिला।
गुलनवाज से – 01 तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा मिला।
