सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों की बनाई रूपरेखा।भाजपा कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

रुद्रपुर(खबर धमाका। भाजपा जिला कार्यालय में सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री उत्तराखंड खिलेंद्र चौधरी ने की। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। बैठक में विशेष रूप से जिला प्रभारी राकेश नैनवाल, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोड़ा, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना मौजूद थे।


बैठक में सेवा पखवाड़ा के दौरान आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई। सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें प्रत्येक मंडल में विविध गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। सभी गतिविधियों के संचालन के लिए जिम्मेदार प्रभारी पदाधिकारियों को कार्यभार सौंपा गया। प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने कहा कि सेवा पखवाड़ा समाज की सेवा का पर्व है। यह अवसर हमें जनसेवा के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक पार्टी का संदेश पहुँचाने का है। हमें सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक कार्यक्रम ईमानदारी, अनुशासन और उत्साह के साथ संपन्न हो।
जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा हमारा प्रयास रहेगा कि सेवा पखवाड़ा के तहत प्रत्येक गतिविधि जनहित को ध्यान में रखते हुए सफलतापूर्वक सम्पन्न हो। इस पखवाड़े के माध्यम से हम समाज के हर वर्ग तक विकास और सेवा का संदेश पहुँचाएँगे।
विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सेवा और विकास की नई गाथा लिख रहे हैं। सेवा पखवाड़ा का यह आयोजन समाज सेवा के साथ-साथ पार्टी की सामाजिक प्रतिबद्धता को भी उजागर करेगा।
विशेष रूप से इस पखवाड़े में दो प्रमुख अवसरों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 16 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर उनका सम्मान किया जाएगा। वहीं, 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उनके संपूर्ण जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, जिससे कार्यकर्ताओं और आमजन को प्रेरणा मिलेगी।
सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित किए जाने वाले प्रमुख कार्यक्रमों में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविर और खेलकूद प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनमानस में सेवा का संकल्प मजबूत करने के साथ-साथ पार्टी की सकारात्मक छवि को भी स्थापित किया जाएगा।
जिला प्रभारी राकेश नैनवाल ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे निर्धारित कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक गतिविधि का सफल संचालन कर इसे ऐतिहासिक बनाएँ।उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा भाजपा की समाजसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और संगठन की शक्ति का प्रतीक बनेगा।
