उधमसिंह नगर

आबकारी विभाग की शराब माफियाओं पर रेड।रायपुर गांव के जंगल में कई कच्ची शराब भट्टियां नष्ट।सैकड़ों लीटर शराब बरामद,1500 लीटर लाहन नष्ट 

रुद्रपुर(खबर धमाका)। जनपद में आबकारी विभाग ने ग्राम रायपुर के जंगलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 350 पाउचों में पैक की गई बिक्री के लिए तैयार कच्ची शराब बरामद की गई। इसके अतिरिक्त, दो ट्यूबों में 45-45 लीटर, कुल 90 लीटर अवैध शराब और 30 लीटर क्षमता का एक ड्रम शराब से भरा हुआ बरामद किया गया। अभियान में लगभग 1500 किलोग्राम लहान (किण्वित मिश्रण) को मौके पर नष्ट किया गया। शराब निष्कर्षण में प्रयुक्त उपकरणों और निर्माण सामग्री को भी विधिवत रूप से जब्त किया गया।

https://www.facebook.com/share/v/16XqzXqr74/

इस अभियान में आबकारी निरीक्षक श्री बृजेश नारायण जोशी, श्री महेंद्र सिंह बिष्ट, श्री लालू राम, उप आबकारी निरीक्षक श्री विजेंद्र सिंह, श्री देवेंद्र कुमार, श्री जगदीश कुमार, तथा आबकारी सिपाही श्री वीरेंद्र, श्री राजेंद्र, श्री विकास, श्री बलजीत, श्री पंकज और श्री नितेश शामिल रहे।