छात्र संघ चुनाव:रजत अध्यक्ष, जसवंत सचिव निर्वाचित।देखिए रुद्रपुर महाविद्यालय में किस पद पर किसे मिली जीत

रुद्रपुर(खबर धमाका)। एसबीएस डिग्री कॉलेज रुद्रपुर के छात्रसंघ चुनाव में रजत बिष्ट अध्यक्ष और सचिव पद पर जसवंत सिंह निर्वाचित हुए। वहीं उपाध्यक्ष छात्र पद पर चैतन भट्ट, उपाध्यक्ष छात्रा पद पर गायत्री टम्टा विजयी हुई। देर रात निवर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई। प्राचार्य प्रो. एएन सिंह ने विजेता छात्रओं को शपथ दिलाई। इसके साथ डिग्री कॉलेज को एक वर्ष के अंतराल के बाद छात्रसंघ का प्रतिनिधित्व मिला।
शनिवार की सुबह डिग्री कॉलेज में 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। कॉलेज में कुल 14 बूथ बनाए गए थे। छात्रसंघ चुनाव में कुल 8551 मतदाताओं में से 3484 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 10 बजे से ही बूथों पर लंबी-लंबी कतारें लग गई। जो दो बजे के बाद तक चलती रही।
कॉलेज में दो बजे के बाद तक बूथों पर मतदाताओं की कतार रही। करीब तीन बजे तक मतदान प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद कुल 11 टेबलों पर हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर रजत ने 1737 मत पाकर जीत दर्ज की तो नागेंद्र गंगवार को 1646 मत मिले। जीते पदाधिकारियों को छात्राओं का सपोर्ट मिला। इधर कॉलेज के बाहर – जीत पदाधिकारियों के समर्थक लगांतार नारेबाजी करते रहे। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
ये रहे विजेता
अध्यक्ष : रजत बिष्ट
उपाध्यक्ष छात्र चेतन भट्ट
उपाध्यक्ष छात्रा: गायत्री टमटा
सचिव : जसवंत सिंह
कोषाध्यक्ष: अभिषेक राय
उपसचिव/संयुक्त सचिव
मोहन कोली
कला संकाय प्रतिनिधि-पूजा कुड़ाई
विज्ञान संकाय प्रतिनिधि :धीरज जोशी
वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि:दक्ष कालरा
विवि प्रतिनिधि: मोहित चंद्र भट्ट
सांस्कृतिक सचिव : आकांक्षा चौधरी

