उधमसिंह नगर

नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म से व्यापार और अर्थव्यवस्था को मिल रही मजबूतीः विकास।महापौर ने व्यापारियों से किया संवाद, जीएसटी बचत उत्सव पर लिया फीडबैक

रुद्रपुर(खबर धमाका)। जीएसटी बचत उत्सव के अंतर्गत महापौर विकास शर्मा ने नगर के मुख्य बाजार क्षेत्र में व्यापारी बंधुओं से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न दुकानों में जाकर जीएसटी रिफॉर्म्स को लेकर व्यापारियों का फीडबैक लिया और उन्हें नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी सुधारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

https://www.facebook.com/share/v/1BEbnhyv48/

महापौर ने व्यापारियों को हाल ही में जीएसटी दरों में की गई कटौती और इससे उपभोक्ताओं को होने वाले लाभ के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने की भी अपील की गई। व्यापारियों से संवाद के दौरान महापौर विकास शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी को केवल एक कर प्रणाली नहीं, बल्कि ‘ईमानदार अर्थव्यवस्था’ की रीढ़ बनाया गया है। आज देशभर में लागू किए गए नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स ने व्यापारियों को राहत दी है, टैक्स संरचना को सरल बनाया है और उपभोक्ताओं को सस्ती दरों पर वस्तुएं उपलब्ध करवाई हैं। जिसका लाभ आम उपभोक्ता के साथ साथ व्यापारियों को भी मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि अब समय है कि व्यापारी बंधु भी आमजन को इन बदलावों से अवगत कराएं, ताकि उन्हें यह समझ में आए कि सरकार किस तरह से हर वर्ग को आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में प्रयासरत है। महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोनों का ही दृष्टिकोण साफ है – देश को आत्मनिर्भर बनाना और हर वर्ग को साथ लेकर चलना। आज देश में स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने का जो अभियान चल रहा है, उसमें व्यापारियों की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। हम सब मिलकर ही ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘मेक इन इंडिया’ जैसे अभियानों को सफल बना सकते हैं।

महापौर ने कहा कि त्योहारी सीजन से पहले जीएसटी सुधारों के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिली है। व्यापारी वर्ग आज खुद को ज्यादा सुरक्षित, सम्मानित और संरक्षित महसूस कर रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी राज्य में व्यापार को बढ़ावा देने और नियमों को सरल बनाने की दिशा में लगातार काम किया है। यह सरकार हर व्यापारी, हर उद्यमी की सच्ची साथी है।

संवाद के दौरान कई व्यापारियों ने जीएसटी की सरलीकृत प्रक्रिया की सराहना की और कहा कि कर प्रणाली अब ज्यादा पारदर्शी और सहज हो गई है। छोटे व्यापारियों को अब पहले की तुलना में कम कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई व्यापारियों ने सरकार के निर्णयों की साहसिक और दूरदर्शी बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों को देशहित में मील का पत्थर करार दिया। इस संवाद कार्यक्रम में स्थानीय बाजार के प्रमुख व्यापारी, समाजसेवी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।