उधमसिंह नगर

रुद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार।कच्ची शराब और अवैध हथियारों का जाल तोड़ा

रुद्रपुर(खबर धमाका): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर के निर्देश पर रुद्रपुर पुलिस ने कच्ची शराब और अवैध हथियारों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 95 पाउच अवैध कच्ची शराब और एक अवैध तमंचा बरामद किया है।

गिरफ्तार किए गए लोगों में दिनेश कोली, जसवीर सिंह उर्फ जस्सू, और राजेश विश्वास शामिल हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक अपराध और पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में कोतवाली रुद्रपुर पुलिस टीम ने दानपुर आनन्दम होटल के पास, रामपुर रोड गिल रिसार्ट के आगे पुलिया के पास, और माडल कालोनी तिराहे रेलवे स्टेशन के पास से इन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

पुलिस टीम में उ0नि0 देवेन्द्र सिंह मेहता, उ0नि0 जीवन सिंह अधिकारी, अपर उ0नि0 अमित कुमार, और अपर उ0नि0 नवीन जोशी शामिल थे।